Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ind-Pak War: सियालकोट के लूनी में आतंकी लॉन्च पैड तबाह, बीएसएफ बोली- भारत की रक्षा करने का हमारा संकल्प अटल

BSF जम्मू के पीआरओ ने एक बयान में बताया कि 9 मई 2025 को, रात करीब 21:00 बजे से पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू की. बीएसएफ ने इस गोलीबारी का उचित जवाब दिया.

सियालकोट पोस्ट बर्बाद. (फोटो: BSF)

Ind-Pak War: पाकिस्तान की ओर से लगातार भारतीय क्षेत्रों पर हो रहे हमलों के बीच बीएसएफ ने पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी में स्थित आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया है. इस बात की जानकारी बीएसएफ ने एक बयान जारी कर दी है. बीएसएफ जम्मू के पीआरओ ने एक बयान में बताया, “9 मई 2025 को, रात करीब 21:00 बजे से पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू की. बीएसएफ ने इस गोलीबारी का उचित जवाब दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान हुआ है.”

उन्होंने आगे बताया, “अखनूर क्षेत्र के सामने सियालकोट जिले के लूनी में स्थित आतंकी लॉन्च पैड को बीएसएफ ने पूरी तरह नष्ट कर दिया है. भारत की संप्रभुता की रक्षा करने का हमारा संकल्प अटल है.”

सुबह 5 बजे तक ड्रोन से हमला करता रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के ड्रोन हमलें करने शुरू कर दिए हैं. पाकिस्तान की इस हरकत पर भारतीय एयर डिफेंस ने त्वरित कार्रवाई की है. शनिवार सुबह लगभग 5 बजे, पंजाब के अमृतसर स्थित खासा कैंट इलाके में दुश्मन के कई सशस्त्र ड्रोन देखे गए. भारतीय वायु रक्षा यूनिट्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी दुश्मन ड्रोन को नष्ट कर दिया.

भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा भारत की संप्रभुता का उल्लंघन और नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालना पूरी तरह से अस्वीकार्य है. भारतीय सेना का कहना है कि वे दुश्मन की हर साजिश को नाकाम करेंगे.

सीमा पार से भारी गोलाबारी में कई घरों को नुकसान पहुंचा

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सीमा पार से हुई भारी गोलाबारी में कई घरों को नुकसान पहुंचा है और इस हमले में राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह श्रीनगर में दो जोरदार धमाके हुए.

वहीं जम्मू के अखनूर कस्बे में तीन बड़े धमाकों की आवाज सुनाई दी. पुंछ में भी इस तरह के धमाके सुने गए. गोलाबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और हजारों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: Bharat Pakistan Tension: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर से की बात, भारत के साथ बढ़े तनाव को लेकर कही ये बातें


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital