उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह
Independence day 2023: स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कई जिलों से विशाल तिरंगा यात्रा निकलीं. राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में भी आज विधायक राजेश्वर सिंह (MLA Rajeshwar Singh) की अगुवाई में तिरंगा पद यात्रा निकाली गई. इस मौके पर हजारों लोग हाथों में तिरंगा झंडा थामे हुए ‘भारत माता की जय’, देश के शहीदों के नाम, आजादी के जश्न के नाम, सशक्त भारत के नाम’ जैसे नारे लगाते हुए पद यात्रा में शामिल हुए.
सरोजनीनगर में निकाली गई भव्य तिरंगा पद यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि पदयात्री किस तरह उत्साहित होकर “सरोजनीनगर तिरंगा पद यात्रा” में शामिल हुए. विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आह्वान पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चल रहा है और हम सभी “एक दिन देश की शान, तिरंगे के नाम” कर रहे हैं.
बता दें कि डॉ. राजेश्वर सिंह लंबे समय से परोपकारी-कार्य करते रहे हैं. उन्हें अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. हाल ही में उनको भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI DY Chandrachud) डीवाई चंद्रचूड़ ने सम्मानित किया था. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड-2023 से नवाजा. यह अवार्ड उन्हें फिलांथ्रोपिस्ट (परोपकारी) कैटेगरी में दिया गया.
लखनऊ ज़िले में 11 मार्च 1973 को जन्मे राजेश्वर सिंह
डॉ. राजेश्वर सिंह का जन्म 11 मार्च 1973 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ ज़िले में रण बहादुर सिंह और तारा सिंह के घर हुआ. रण बहादुर सिंह भारतीय पुलिस सेवा (आई .पी. एस) में डी. आई. जी. के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 80 साल की वृद्धा को उसके बेटे ने छोड़ दिया था अकेला, विधायक राजेश्वर सिंह ने ऐसे संभाला
राजेश्वर सिंह कहते हैं कि मुझे कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी का पाठ विरासत में मिला है. बाल्यावस्था में ही उन्होंने अपने पिता रण बहादुर सिंह से इसे ग्रहण किया. अब उनके परिवार में ज़्यादातर बच्चे प्रशासनिक सेवा विशेषकर पुलिस सेवा से जुड़े हुए हैं.
— भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…