देश

Bittu Bajrangi: “जीजा आ रहे हैं तुम्हारे..” भड़काऊ बयान देने वाला बिट्टू बजरंगी अरेस्ट, नूंह पुलिस ने सादी वर्दी में घर से पकड़ा

Bittu Bajrangi Arrest : हरियाणा के नूंह जिले में 31 ​जुलाई को भड़की हिंसा मामले में पुलिस-प्रशासन का एक्शन जारी है. अब तक पुलिस ने सैकड़ों आरोपियों को पकड़ा है, वहीं 100 से अधिक आरोपितों के मकान भी बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिए हैं. इस बीच “बिट्टू बजरंगी” नाम के शख्स को भी हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फरीदाबाद में उसके घर सादी वर्दी में पहुंची थी, कुछ ही देर में उसे धकियाते हुए पकड़ ले गई.

सोशल मीडिया पर “बिट्टू बजरंगी” की गिरफ्तारी के दावे का वीडियो सामने आया है. मंगलवार (15 अगस्त, 2023) को सादी वर्दी में पुलिस के कई जवानों ने बिट्टू के घर में दबिश दी. बिट्टू के पड़ोस में रहने वाले एक शख्‍स ने कहा कि पुलिसकर्मी सादी वर्दी में आए थे, वे बिट्टू के घर में घुसे और चंद मिनटों में उसे गर्दन से पकड़कर वहां से ले गए. “बिट्टू बजरंगी” वही शख्‍स है, जिसने 31 ​जुलाई को हिंदू संगठनों की धार्मिक यात्रा निकलने से पहले भड़काऊ बयान दिया था.

एक वीडियो में “बिट्टू बजरंगी” को यह कहते सुना गया कि वो नूंह पहुंच रहा है और उसके स्‍वागत के लिए फूल मालाएं तैयार रखें. उस दौरान “बिट्टू बजरंगी” के समर्थकों ने एक समुदाय विशेष के लिए ”जीजा आ रहे हैं तुम्‍हारे” कहा. मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि इससे मुस्लिम भड़क गए थे और फिर नूंह में हिंसा हुई. कई मुस्लिम संगठन नूहं में हुई हिंसा के बाद से ही “बिट्टू बजरंगी” और मोनू मानेसर पर कार्रवाई की माँग कर रहे थे. माना जा रहा है कि “बिट्टू बजरंगी” के बाद पुलिस मोनू मानेसर को भी पकड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: बुलडोजर पर सवार होकर निकाली अनोखी तिरंगा यात्रा, वायरल हुआ वीडियो

कौन है “बिट्टू बजरंगी”?

दैनिक भास्‍कर ने खबर छापी कि “बिट्टू बजरंगी” का घर फरीदाबाद के संजय एन्क्लेव में है. उसका असली नाम ‘राजकुमार’ है. वह खुद को हनुमानजी का सच्‍चा भक्त बताता था, इसीलिए लोग उसे “बिट्टू बजरंगी” कहने लगे. वह गौ रक्षा बजरंग फोर्स नामक संगठन का अध्यक्ष भी है. इस संगठन ने ब्रज मंडल यात्रा में आने की अपील वाले पोस्टर बांटे थे. बताया जाता है कि “बिट्टू बजरंगी” पर क्राइम ब्रांच काफी समय से नजर रख रही थी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

58 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago