देश

Independence Day 2023: सीमा हैदर पर चढ़ा भारत की देशभक्ति का खुमार, ‘देश रंगीला-रंगीला’ पर खूब नाची पाकिस्तानी भाभी

Independence Day 2023: अपने प्यार को पाने पाकिस्तानी सीमा पार कर भारत आई सीमा हैदर ने जमकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया. सीमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सीमा भारत की आजादी के रंग में रंगी नजर आ रही है. सीमा ने ‘देश रंगीला-रंगीला’ गाने पर डांस भी किया. एक तिरंगा शरीर पर ओढ़े और एक फहराते हुए सीमा दिखी.

बता दें कि सीमा ने इस मौके पर पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए. सीमा के घर वकील एपी सिंह पहुंचे थे. उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीमा और सचिन के घर पर तिरंगा फहराया.

सीमा की अब तक की कहानी

बता दें कि सीमा हैदर मई में अपने पब्जी वाले प्यार से मिलने नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी. गैरकानूनी तरीके से भारत में घुसने पर सीमा और उसके नए पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, बाद में अदालत से दोनों को जमानत मिल गई. लेकिन दोनों की खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं रही. मामले में यूपी एटीएस की एंट्री हुई.

एटीएस ने सीमा, सचिन के साथ-साथ उसके परिवार से भी घंटों पूछताछ की. इस दौरान सीमा हैदर-सचिन मीणा के घर से यूपी एटीएस को चार पासपोर्ट और 4 मोबाइल फोन मिला. हालांकि, पूछताछ के बाद सीमा हैदर को छोड़ दिया गया. सीमा फिलहाल सचिन के परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में दूसरे घर में रह रही हैं.

यह भी पढ़ें: “अगले साल अपने घर पर ही तिरंगा फहराएंगे PM मोदी”, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के बयान पर किया कटाक्ष

सीमा को मिला फिल्म का ऑफर

बता दें कि सीमा हैदर को प्रोड्यूसर अमित जानी ने फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है. सीमा आने वाले दिनों में काराची टू नोएडा फिल्म में काम करते हुए दिखेगी. हालांकि, अमित जानी को राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने धमकी दी है. मनसे के एक नेता ने कहा है कि यह सब नौटंकी बंद करो…

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

8 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

22 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

33 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

45 minutes ago