देश

UP Politics: मायावती के भतीजे आकाश आनंद और भीम आर्मी चीफ के बीच छिड़ी जुबानी जंग! चंद्रशेखर ने कहा- ऐसे नौसिखिए…

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर माहौल गर्म है और जमकर सियासत हो रही है. ताजा खबर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को लेकर आ रही है. वह इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल हाल ही में मध्य प्रदेश में अपने एक कार्यक्रम के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने चंद्रशेखर आजाद को पहचानने से इनकार था. इस पर जो सियासत गरमाई कि चौतरफा चंद्रशेखर के समर्थकों ने आकाश की आलोचना शुरू कर दी और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे. वहीं चंद्रशेखर आजाद ने भी आकाश को ‘नौसिखिया’ बता दिया. हालांकि उन्होंने कहा कि वे मायावती का सम्मान करते हैं.

आकाश आनन्द के बयान के बाद चंद्रशेखर आजाद की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है, “मायावती ने बहुजन समाज के लिए काफी काम किया है.” उन्होंने कहा,” मैं उनका कल भी सम्मान करता था, आज भी करता हूं.” आकाश आनन्द को लेकर भीम आर्मी प्रमुख ने कहा, “किसी नौसिखिए के कारण मेरे मन में उनके सम्मान में कोई कमी नहीं हो सकती है.”

भीम आर्मी चीफ पहले भी कई अवसरों पर मायावती की तारीफ करते दिखाई दे चुके हैं. चंद्रशेखर आजाद बसपा सुप्रीमो मायावती को अपना राजनीतिक गुरू भी बताते रहे हैं. वहीं आकाश आनंद की ओर से आए विवादास्पद बयान के बाद चंद्रशेखर आजाद के समर्थक लगातार आकाश आनन्द की आलोचना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- क्या पुलिस की मिलीभगत से हुई अतीक की हत्या? सुप्रीम कोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल

मध्य प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इसी मौके पर आकाश आनंद ने पैदल मार्च कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. जब उनसे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने चंद्रशेखर को पहचानने से इनकार कर दिया और अपमान करते हुए बोले, ‘कौन भीम आर्मी, हम नहीं जानते ऐसी किसी चीज को. ऐसे छोटे-मोटे लोगों के लिए हमारे पास समय नहीं है. हमारी अपनी जनता इतनी है, इतने लोग हैं जिनके लिए हमें काम करने की जरुरत है और हम अपना काम कर रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

14 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

14 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

35 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

42 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

58 minutes ago