मनोरंजन

Gadar 2 : सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई ‘गदर 2’, आज ₹200 करोड़ क्‍लब में शामिल

Gadar 2 box office collection Day 4: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ हर दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है. ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने रिलीज के चौथे दिन, सोमवार को बॉक्‍स ऑफिस पर 38.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इसके साथ ही यह सोमवार को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

मूवी क्रिटिक-ट्रेड एनालिस्‍ट तरन आदर्श ने आज बताया कि फिल्म ‘गदर 2’ 15 अगस्‍त को 200 करोड़ क्‍लब में शामिल हो जाएगी. उन्‍होंने ट्वीट करके इस फिल्‍म की कमाई के आंकड़े जारी किए. उन्‍होंने बताया कि फिल्म ने पहले दिन 40, दूसरे दिन 43 और तीसरे दिन 52 करोड़ रुपए की कमाई की. उसके बाद चौथे दिन, सोमवार को 38.70 करोड़ रुपए की कमाई करके अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 173 करोड़ रुपए से ज्‍यादा हो गया है.

बॉक्स ऑफिस का मंडे टेस्ट ले लिया, खतरे में कई रिकॉर्ड

‘गदर 2’ सनी देओल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ट्रेड एनालिस्‍ट्स का कहना है कि हले 3 दिन में ही कई बड़ी हिट्स से आगे निकल जाने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का मंडे टेस्ट ले लिया. इसने बीते रोज यानी कि सोमवार को ऐसी कमाई की, जिससे भारत में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी खतरे में पड़ गया. चौथे दिन ‘गदर 2’ ने जैसी कमाई की, उतना तो कई बड़ी फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन भी नहीं रहा.

पहले वीकेंड में होती थी जबरदस्त कमाई, लेकिन ‘गदर 2’ ने ट्रेंड बदला

देश में अब तक थिएटर्स में फिल्मों की कमाई का ट्रेंड है कि किसी भी फिल्‍म की सबसे जबरदस्त कमाई पहले वीकेंड में होती है, और फिल्म की पावर का असली टेस्ट सोमवार को होता है. लेकिन सनी देओल की ‘गदर 2’ तो जैसे बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स के नए कायदे गढ़ने निकली है. शुक्रवार को रिलीज होने के बाद, सोमवार को ‘गदर 2’ ने ऐसी कमाई कर डाली कि ऐसा लगता है जैसे फिल्म ने ही बॉक्स ऑफिस का मंडे टेस्ट ले लिया हो.

हिंदी फिल्मों के लिए दूसरा सबसे बड़ा सोमवार 14 अगस्‍त को रहा

पहले दिन 40 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग कलेक्शन करने वाली ‘गदर 2’ ने अपने पहले वीकेंड में 134 करोड़ रुपये बटोरे, जो कि उसकी 3 दिन की कमाई थी. उसके बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ‘गदर 2’ ने सोमवार (14 अगस्‍त) को भी 30 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया.

यह भी पढ़ें: सनी देओल की फिल्म गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है, इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ​मूवी बन गई

वीकेंड के बाद सोमवार को सबसे ज्‍यादा कमाई ‘बाहुबली 2’ ने की थी

पहले सोमवार को सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म प्रभास और एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ (हिंदी) है. इस फिल्म ने अपने पहले सोमवार को 40.25 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद दूसरे नंबर पर 36 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ‘टाइगर जिंदा है’ आती है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू: त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पाबंदियां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…

3 minutes ago

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

16 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

21 minutes ago

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

30 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

36 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

49 minutes ago