देश

Independence Day-2024: 15 अगस्त को लखनऊ में शराब की बिक्री पर रहेगी रोक, मल्टीप्लेक्स में फ्री में दिखाई जाएंगी ये फिल्में

Independence Day-2024: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है. आजादी का जश्न मनाने के लिए लोग उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. 13 अगस्त से तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर दी गई है. तो वहीं कार्यक्रमों का रियल टाइम रिहर्सल किया जा रहा है. इसी बीच जिला प्रशासन ने 15 अगस्त के दिन लखनऊ में शराब के सेवन और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है और निर्देश दिया है कि इसका कड़ाई से पालन किया जाए. तो दूसरी ओर हर बार की तरह इस बार भी लखनऊ के सभी मल्टीप्लेक्स में देश भक्ति से जुड़ी फिल्में फ्री में दिखाई जाएंगी.

बता दें कि लखनऊ के अलग-अलग स्थानों पर मौजूद करीब 15 मल्टीप्लेक्स में देश भक्ति से जुड़ी फाइटर फिल्म दिखाई जाएगी. इस तरह सभी मल्टीप्लेक्स को मिलाकर करीब 2598 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जिन सिनेमाघरों में फ्री में फिल्म दिखाने की व्यवस्था की गई है, वहां पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही सीट मिलने की व्यवस्था रहेगी.

ये भी पढ़ें-बंटवारे के वक्त टॉस जीतकर भारत ने अपने नाम कर ली थी ये शानदार चीज…जानें पाकिस्तान को मिले थे कितने करोड़?

बेसिक शिक्षा के बच्चों के लिए किया गया आरक्षित

मल्टीप्लेक्स सिनेपोलिस फन रिपब्लिक गोमतीनगर और PVR फीनिक्स आलमबाग को बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों के देखने के लिए आरक्षित किया गया है. तो वहीं अन्य 13 मल्टीप्लेक्स में 30 प्रतिशत सीनियर सिटीजन, 30% स्कूल-कॉलेज के बच्चों, 30 फीसदी सीट जन सामान्य लोगों के लिए आरक्षित होंगी. इसके अलावा 10 प्रतिशत सीट दिव्यांगों के लिए आरक्षित रहेगी.

मूवी शुरू होने का ये रखा गया है समय

सभी सिनेमाघरों में मूवी शुरू होने का अलग-अलग समय रखा गया है. गोमतीनगर के वेव मल्टीप्लेक्स 12:30 बजे शो शुरू होगा तो वहीं सिनेपोलिस वन अवध सेंटर गोमतीनगर में 1 बजे, मूवीमैक्स आलमबाग बस अड्डा में 12 बजे, PVR सहारागंज 12:30 बजे, PVR सिंगापुर मॉल गोमतीनगर 12:45 बजे और अंतास डीडी सिनेमा गोमतीनगर विस्तार में 12 बजे शो शुरू होगा. तो वहीं PVR लुलु मॉल में 12:30 बजे, आईनॉक्स गार्डेन गलेरिया मॉल तेलीबाग 12:30 बजे, आईनॉक्स उमराव निशातगंज 12:30 बजे, आईनॉक्स क्राउन चिनहट 12:30 बजे, INOX एमरॉल्ड आशियाना 12:45 और आईनॉक्स प्लासियो में 1 बजे शो शुरू होगा. इसके अलावा गोमतीनगर के एसआरएस सिनेमा में 12:45 बजे से शो शुरू होगा. वहीं, दोपहर 1:15 बजे सिनेपोलिस फन रिपब्लिक गोमतीनगर और 1 बजे PVR फीनिक्स आलमबाग में शो शुरू होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

7 hours ago