दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी
Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में लाल किले में होने वाले समारोह की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है. 15 अगस्त से पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है. साथ ही आयोजित होने वाले परेड को लेकर भी तैयारियां जोरों से चल रही हैं. इसी कड़ी में 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा. जिसके बाद 15 अगस्त को फाइनल परेड निकाली जाएगी. इन दोनों ही दिनों में गुरुग्राम से दिल्ली में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली में कौन-कौन सी सड़के बंद रहने वाली है.
15 अगस्त को लेकर इंतजाम को ध्यान में रखते हुए वाहनों में बदलाव किए गए हैं, जिसकी जानकारी आपको होना जरूरी है. अगर आप दिल्ली जाने का सोच रहे हैं तो आपको बदले हुए वाहनों की जानकारी होना जरूरी है. इस दौरान केवल एयरपोर्ट जाने वाले वाहन और आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, फल, सब्जी, एंबुलेंस जैसे वाहन ही दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे. इस दौरान गुरुग्राम में यातायात जाम की स्थिति न उत्पन्न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जाएगा और 14 जगहों पर नाके लगा कर वाहनों के मार्ग को परिवर्तित किया जाएगा.
गुरुग्राम में डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी में होने वाले परेड रिहर्सल और कार्यक्रम को देखते हुए भारी माल वाहक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश करना प्रतिबंध रहेगा. सभी भारी मालवाहक वाहनों पर सोमवार शाम 5 बजे से 13 अगस्त दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंध था. डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, 14 अगस्त शाम 5 बजे से 15 अगस्त दोपहर 12 बजे तक दिल्ली की सीमा में प्रवेश वर्जित रहेगा. इस दौरान केवल आवश्यक सामग्री वाले वाहन जैसे दूध, फल, सब्जी, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि वाहनों पर दिल्ली की तरफ जाते समय कोई प्रतिबंध नहीं होगा.
ये भी पढ़ें:अगर आप भी पाना चाहते हैं हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट, तो इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड, यहां जानें प्रोसेस
15 अगस्त के मौके पर दिल्ली पुलिस ने कई जगहों लोगों को न जाने की अपील की है. 15 अगस्त पर नेताजी सुभाष रोड, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, लिंक रोड और राजघाट रोड़ के साथ रही आईएसबीटी से आईपी तक फ्लाईओवर बंद रहेगा. पुलिस ने बताया कि सुबह चार बजे से लेकर रात 11 बजे तक यह पाबंदी रहेगी. इसके अलावा लाल किले के आस पास के एरिया में भारी जाम के चलते आपको असुविधा हो सकती है. चांदनी चौक, जामा मस्जिद और सदर बाजार जाने से आपको बचना होगा.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…