देश

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने की बड़ी घोषणाएं, युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के नए अवसर

Independence Day 2025: बिहार में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोग जोश और जुनून के साथ इस समारोह में शामिल हो रहे हैं. पटना के गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तिरंगा फहराया. नीतीश कुमार ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए जहाँ चलाई जा रही विकास योजनाओं की चर्चा की, वहीं कई घोषणाएं भी की.

नीतीश कुमार ने किया संबोधन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 से, जब से काम करने का मौका मिला, सभी धर्मों और जातियों के लिए काम किया जा रहा है. उन्होंने नौकरी और रोजगार की चर्चा करते हुए कहा कि हम लोगों की सरकार के द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा रही है.

10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार दिए जाएंगे- नीतीश कुमार

2020 में सात निश्चय-2 में हम लोगों ने तय किया कि 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार दिए जाएंगे, तो ये तो हो ही गया और बढ़ ही रहा है. अब तय किया है कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए तथा उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए हमारी सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं.

युवाओं के हित में निर्णय

इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि हम लोगों ने युवाओं के हित में एक निर्णय और लिया है. राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी के सभी आयोगों के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षाओं के शुल्क में एकरूपता लाते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में बड़ी छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि अब प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 रुपये का शुल्क रखने का निर्देश दिया गया है. वहीं प्रारंभिक परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा. राज्य सरकार के इस कदम से लाखों युवाओं को लाभ होगा.

उन्होंने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है. राज्य सरकार की इस पहल से युवा और प्रोत्साहित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे.

उद्योग लगाने वालों को मुफ्त में सरकार देगी जमीन-नीतीश कुमार

उन्होंने घोषणा की कि उद्योग लगाने वालों को मुफ्त में सरकार जमीन देगी. बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को पर्व त्योहार में अपने घर लौटने के लिए सरकार बसें चलाएगी. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम लोगों ने महिलाओं के लिए आरक्षण दिया. अब नौकरी में भी उन्हें आरक्षण दे रहे हैं. बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है. इतनी संख्या दूसरे किसी राज्य में नहीं है.

इसे भी पढ़ें-Independence Day 2025: लाल किले पर Mi-17 से पुष्पवर्षा, आसमान में गूंजा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का संदेश

430 नए विकास योजनाओं को स्वीकृति

नीतीश कुमार ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान हम लोगों ने विकास कार्यों को देखा. इसके बाद 430 नए विकास योजनाओं को स्वीकृति दे दी. अब हाल में ही सरकार ने कुछ नए कदम उठाए हैं. सरकार सभी पंचायतों में विवाह भवन बनाएगी. अब प्रखंड स्तर तक दीदी की रसोई की सेवा उपलब्ध रहेगी. उन्होंने सामाजिक पेंशन की राशि बढ़ाने और 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर देने की भी चर्चा की. मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए लगातार सहायता मिलने की बात कही.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

मुंबई से भागे, कोटा में धरे गए! टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के…

7 minutes ago

BLA ने उड़ाया PAK आर्मी का काफिला…! मेजर समेत 7 सैनिक ढेर, बलोचों से भी मार खा रहे मुनीर?

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को बलूचिस्तान के ग्वादर…

9 minutes ago

‘सपनों की रानी’ के प्यार में बर्बाद हुआ ब्राजीलियाई आशिक, 2,000 KM दूर जाकर खुला खौफनाक राज; देखें VIDEO

AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…

58 minutes ago

राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक… जानिए देश के नेताओं ने कैसे दी महानवमी की बधाई?

नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…

59 minutes ago

ट्रंप के ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ की आहट!12 देशों में एडवाइजरी जारी, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…

1 hour ago

रामायण की कितनी कहानियां? आनंद नीलकंठन की किताब बताती है, हर दौर में बदलती रही इस महाकाव्य की दुनिया

आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…

1 hour ago