Independence Day 2025: भारत का राष्ट्रीय ध्वज यानी सिर्फ एक झंडा नहीं बल्कि देश की भावना, संस्कृति और मुल्यों का प्रतीक है. इसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ बीच में नीले रंग का अशोक चक्र होता है. इन रंगों का ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी खास महत्व है जो देश की सोच और दिशा को दर्शाता है.
केसरिया रंग साहस, बलिदान और ऊर्जा का प्रतीक है. ज्योतिष में इसे मंगल और सूर्य से जोड़ा जाता है. मंगल उत्साह और शक्ति देता है जबकि सूर्य नेतृत्व और आत्मविश्वास का कारक है. यही वजह है कि तिरंगे का ऊपरी रंग देश के वीरों की भावना को दर्शाता है.
सफेद रंग शांति, सत्य और पवित्रता का प्रतीक है. इसे चंद्रमा और शुक्र से जोड़ा जाता है. चंद्रमा मन की स्थिरता और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है जबकि शुक्र प्रेम और सौंदर्य का। तिरंगे का यह रंग देश की एकता और अहिंसा के सिद्धांत को दर्शाता है.
हरा रंग समृद्धि, प्रगति और कृषि परंपरा का प्रतीक है. ज्योतिष में यह बुध ग्रह से जुड़ा है, जो बुद्धि और संचार का कारक है. यह रंग देश की हरियाली, विकास और संतुलन की ओर इशारा करता है.
नीला रंग जो अशोक चक्र के रूप में तिरंगे के बीच में है, शनि और गुरु ग्रह से जुड़ा है. शनि अनुशासन और कर्तव्य का प्रतीक है, जबकि गुरु ज्ञान और विस्तार का प्रतीक है. अशोक चक्र धर्म, सत्य और निरंतर प्रगति का संदेश देता है.
तिरंगे के ये चार रंग मिलकर भारत की आत्मा को दर्शाते हैं. जहां साहस है, शांति है, समृद्धि है और धर्म का मार्ग है. यही है भारत की असली पहचान.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…