देश

भारत ने महज 3 साल में हासिल किया 1,000 किलोमीटर सुरक्षित क्वांटम संचार का टारगेट, ये बड़ी तकनीकी उपलब्धि

भारत ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घोषणा की है कि देश ने महज तीन साल के भीतर 1,000 किलोमीटर सुरक्षित क्वांटम संचार (Quantum Communication) का लक्ष्य हासिल कर लिया है. सबसे खास बात यह है कि इस उपलब्धि को तय समय सीमा से आधे से भी कम वक्त में पूरा किया गया है, जो वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाता है.

क्या है क्वांटम तकनीक और इसके फायदे?

क्वांटम संचार तकनीक भविष्य की वो सुरक्षा प्रणाली है, जिसे हैक करना लगभग नामुमकिन है. इस तकनीक के जरिए भेजी गई जानकारी या डेटा इतना सुरक्षित होता है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति उसे बीच में नहीं पढ़ सकता. 1,000 किलोमीटर के इस नेटवर्क के तैयार होने से देश की रक्षा प्रणाली, बैंकिंग और महत्वपूर्ण डेटा को सुरक्षित रखने में बड़ी मदद मिलेगी. राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के तहत देशभर में चार प्रमुख हब बनाए गए हैं, जो इस मिशन को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं.

2047 तक ‘विकसित भारत’ की नींव

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत अब एआई (AI), सेमीकंडक्टर और डीप-टेक जैसी उभरती तकनीकों में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि सरकार उच्च शिक्षा को इन नई तकनीकों के अनुरूप ढाल रही है. इसके लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सहयोग से छात्रों को भविष्य की स्किल्स में ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकें.

स्टार्टअप में होगा भारत का दबदबा

आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है. देश के नाम अब एक लाख से अधिक पेटेंट दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश भारतीयों द्वारा ही फाइल किए गए हैं. वैज्ञानिक रिसर्च और प्रकाशन के मामले में भी भारत अब शीर्ष देशों की कतार में खड़ा है. इंडिया एआई मिशन के जरिए भविष्य के लिए एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है, जहां डेटा, कंप्यूटिंग और इनोवेशन का मेल होगा.

युवाओं के पास सुनहरा मौका

मंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत की लगभग 70 प्रतिशत आबादी 40 वर्ष से कम आयु की है. अगले दो-तीन दशकों में यही युवा कार्यबल भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक और तकनीकी शक्ति बनाएगा. बदलते दौर में एआई और साइबर सुरक्षा जैसी नई स्किल्स सीखना अब समय की मांग बन गई है. भारत का लक्ष्य वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का है और यह तकनीकी सफलता उसी दिशा में एक मील का पत्थर है.

हादसों पर लगेगा ‘ब्रेक’! उत्तर रेलवे के इन रूट्स पर लगने जा रहा है कवच सिस्टम, जानें क्या है रेलवे का मेगा प्लान?

Bharat Express Desk

Recent Posts

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

28 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

36 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

42 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

46 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

1 hour ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

1 hour ago