हेल्थ

ताड़ासन से वृक्षासन तक, गर्भवती महिलाओं के लिए पहली तिमाही में योगासन, जानें क्या कहता है आयुष मंत्रालय

Yoga Poses for Pregnant Women: मदर्स डे (10 मई) के साथ ही विश्व योग दिवस भी नजदीक आ रहा है. ऐसे में आयुष मंत्रालय लगातार नई जानकारी देकर लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रहा है और दिनचर्या में योगासनों को शामिल करने की अपील कर रहा है. इसी कड़ी में एक्सपर्ट्स ने गर्भवती महिलाओं के लिए पहली तिमाही में किए जाने वाले सौम्य योगासनों के बारे में विशेष जानकारी दी है.

स्वास्थ्य को दे प्राथमिकता

आयुष मंत्रालय के अनुसार, गर्भावस्था लगातार बदलावों का सफर है. खासकर पहली तिमाही में महिलाओं के शरीर और मन को नए शारीरिक, भावनात्मक और हार्मोनल अनुभवों के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है. इस दौरान हल्का-फुल्का योग और ध्यानपूर्ण प्राणायाम अभ्यास करने से गर्भवती माताओं को शांति, संतुलन और सुकून का एहसास होता है. मदर्स डे पर हर गर्भवती मां की ताकत, देखभाल और सहनशक्ति का जश्न मनाते हुए उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की जरूरत है.

मन को शांत रखने वाले करें आसन

पहली तिमाही शारीरिक और भावनात्मक बदलावों का महत्वपूर्ण दौर होता है. इस समय हल्के प्राणायाम से माताएं ज्यादा केंद्रित, रिलैक्स और खुद से जुड़ा महसूस करती हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्भावस्था में जोरदार या कठिन आसनों से बचना चाहिए. इसके बजाय आसान योगासन करने चाहिए जो शरीर पर हल्का असर डालें और मन को शांत रखें. पहली तिमाही में सुझाए गए योगासन में ताड़ासन से लेकर शवासन तक शामिल हैं.

तनाव कम कर बेहतर नींद में मदद करता है ताड़ासन

ताड़ासन खड़े होकर शरीर को सीधा रखने वाला आसन है. यह मुद्रा शरीर की मुद्रा सुधारती है और थकान दूर करती है. वहीं, वृक्षासन संतुलन बढ़ाने वाला आसन है. इसे दीवार का सहारा लेकर भी किया जा सकता है. यह मन को स्थिर करता है. दंडासन सीधे बैठकर पैरों को आगे फैलाने वाला आसन है. यह पीठ की मजबूती को भी बढ़ाता है. गर्भवती महिलाओं के लिए सुखासन का अभ्यास भी फायदेमंद है. यह आराम की मुद्रा में बैठना कहलाता है. ध्यान और प्राणायाम के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. वहीं, शवासन पूरी तरह से रिलैक्स होने वाला आसन है. यह तनाव कम कर बेहतर नींद में मदद करता है.

यह भी पढ़ें; जन्म से 1 साल तक बच्चे की देखभाल कैसे करें? जानें जरूरी टिप्स और सलाह

आसन को करने से पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की लें सलाह

आयुष मंत्रालय का कहना है कि इन आसनों को धीरे-धीरे और सावधानी से करना चाहिए. डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. सांस पर पूरा ध्यान दें और शरीर की सीमा से आगे न बढ़ें. मंत्रालय गर्भवती महिलाओं से अपील करता है कि वे अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें. इससे न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है. यह माता व शुिशु दोनों के लिए फायदेमंद है.

Swati Pandey

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

12 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

29 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

45 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago