देश

Operation Sindoor: मिट्टी में मिल गए आतंकी ठिकाने, PM मोदी ने जो कहा वो किया, 13वें दिन बदला पूरा…

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों पर करारा प्रहार किया है. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों और उनके मुख्यालयों को नेस्तनाबूद कर दिया. इस हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई कैसी होगी, इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 दिन पहले ही तीन स्पष्ट इशारे दे दिए थे. अब वैसी ही घातक कार्रवाई देखने को मिली है.

24 अप्रैल को बिहार के झंझापुर में विदेश्वरस्थान रैली में पीएम मोदी ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को कड़ा संदेश दिया था. उन्होंने तीन बातें स्पष्ट की थीं. पहला, आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी. पीएम ने कहा था कि आतंकी और उनके आका यह सोच भी नहीं सकते थे कि भारत पाकिस्तान के अंदरूनी इलाकों, जैसे बहावलपुर तक, 100 किमी अंदर घुसकर मिसाइलों से हमला कर सकता है.

आतंकियों के कई लॉन्चिंग पैड्स ध्वस्त

दूसरे इशारे में पीएम ने कहा था कि आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिला दिया जाएगा. इससे पहले भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए पीओके में आतंकियों के कई लॉन्चिंग पैड्स को ध्वस्त किया था. अब पीएम ने संकेत दिया था कि आतंकियों के छिपने की जगहों को भी निशाना बनाया जाएगा. उन्होंने कहा, “मैं स्पष्ट कहता हूं, जिन्होंने यह हमला किया, उन आतंकियों और साजिशकर्ताओं को उनकी सोच से भी बड़ी सजा मिलेगी. अब आतंकियों की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया है.”

तीसरे इशारे में पीएम ने कहा था कि आतंकियों और उनके आकाओं की कमर तोड़ दी जाएगी. इसी मकसद से भारतीय वायुसेना ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों पर मिसाइलों से हमला कर उन्हें तबाह कर दिया.

पीएम मोदी ने उस दिन क्या कहा था?

पहलगाम हमले पर पीएम मोदी ने कहा था, “22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने जिस बर्बरता से मासूम लोगों की जान ली, उससे पूरा देश दुखी और आक्रोशित है. सभी पीड़ित परिवारों के साथ 140 करोड़ भारतीय खड़े हैं. जिनका इलाज चल रहा है, उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. इस हमले में किसी ने बेटा, किसी ने भाई, किसी ने जीवनसाथी खोया.

वे बांग्ला, कन्नड़, मराठी, उड़िया, गुजराती या बिहार के लाल थे. करगिल से कन्याकुमारी तक, हमारा दुख और आक्रोश एक समान है. यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा पर हुआ है. मैं स्पष्ट कहता हूं, जिन्होंने यह हमला किया, उन आतंकियों और साजिशकर्ताओं को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. अब आतंकियों की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने और उनके आकाओं की कमर तोड़ने का समय आ गया है.”

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: ‘पिक्चर अभी बाकी है..’ पूर्व आर्मी चीफ ने किया इशारा, आगे भी पाकिस्तान की खैर नहीं

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

1 hour ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago