देश

Operation Sindoor: “अगर पाकिस्तान आगे बढ़ता है तो..,” एयरस्ट्राइक के तुरंत बाद अजीत डोभाल ने सऊदी अरब और UAE समेत कई देशों के NSA से की बात

Operation Sindoor: मंगलवार देर रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया. इस ऑपरेशन के तहत वायुसेना ने 9 आतंकी ठिकानों को रॉकेट बरसा कर तबाह कर दिया. ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद, एनएसए अजीत डोभाल, केसी ने कई देशों के एनएसए से बात की, जिनमें यूएस एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो, यूके एनएसए जोनाथन पॉवेल, सऊदी एनएसए मुसैद अल ऐबन, यूएई एनएसए एचएच शेख तहनून, यूएई के एनएससी के महासचिव अली अल शम्सी और जापान के एनएसए मसाटाका ओकानो शामिल थे.

रूसी एनएसए सर्गेई शोइगु, सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और पीआरसी के विदेश मामलों के मंत्री वांग यी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल बोने के राजनयिक सलाहकार के साथ भी संपर्क स्थापित किया गया. एनएसए ने अपने समकक्षों को की गई कार्रवाई और तरीके के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बिल्कुल सटीक, बिना उकसावे वाला और संयमित था.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का इरादा आगे बढ़ने का नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान आगे बढ़ने का फैसला करता है तो वह दृढ़ता से जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. एनएसए आने वाले दिनों में अपने समकक्षों के संपर्क में रहेंगे.

पीएम मोदी ने कहा ये देश के लिए गर्व का पल

ऑपरेशन के बाद कैबिनेट बैठक में आज पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई दी और भारतीय सेना की प्रशंसा की. पीएम मोदी ने कहा कि ये तो होना ही था, पूरा देश हमारी और देख रहा था. ये देश के लिए गर्व का पल है. हमें हमारी सेना पर गर्व है. इसके अलावा पीएम मोदी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी.


ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: ‘पिक्चर अभी बाकी है..’ पूर्व आर्मी चीफ ने किया इशारा, आगे भी पाकिस्तान की खैर नहीं


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago