देश

Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में दी जानकारी

Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और पाकिस्तान और पाकिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए सटीक हमलों के बारे में जानकारी दी. राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा और बैठक की तस्वीरें शेयर कीं. “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी.”

वायुसेना का शौर्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’

मंगलवार देर रात करीबन 1 बजकर 4 मिनट से 1 बजकर 30 मिनट तक भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया. इस ऑपरेशन के दौरान वायुसेना ने कूल 9 ठिकानों पर रॉकेट बरसा कर तबाह किया. इन हवाई हमलों में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के मुख्यालय और प्रशिक्षण केंद्रों सहित नौ स्थानों को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें अंजाम दिया गया.

ये हमले 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले के दो सप्ताह बाद किए गए. आतंकी हमले में एक नेपाली नागरिक सहित 26 नागरिकों की जान चली गई थी. ऑपरेशन के बाद कैबिनेट बैठक में आज पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई दी और भारतीय सेना की प्रशंसा की. पीएम मोदी ने कहा कि ये तो होना ही था, पूरा देश हमारी और देख रहा था. ये देश के लिए गर्व का पल है. हमें हमारी सेना पर गर्व है.


यचे भी पढ़ें: Operation Sindoor: ‘पिक्चर अभी बाकी है..’ पूर्व आर्मी चीफ ने किया इशारा, आगे भी पाकिस्तान की खैर नहीं


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

35 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago