देश

India-US Deal: एयरो-इंजन डील के बेहद करीब भारत और अमेरिका, पीएम मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान घोषणा संभव

India-US Deal: सालों के इंतजार के बाद भारत और अमेरिका के बीच सैन्य विमानों के इंजन को लेकर एक बड़ा रक्षा सौदा होने वाला है. लड़ाकू विमानों के स्वदेशी जेट इंजन को बनाने के लिए अमेरिकी फर्म जनरल इलेक्ट्रिक (GE) के साथ हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)एक बड़े रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर करने के कगार पर हैं. दरअसल, एक दशक के लंबे इंतजार के बाद भारत और अमेरिका संयुक्त रूप से रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं.

अमेरिकी रक्षा सचिव का भारत दौरा

बता दें कि अगले सप्ताह अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जेम्स भारत यात्रा पर आ रहे हैं. इस दौरान एयरो-इंजन सौदे पर चर्चा संभव है. हालांकि, सूत्रों के अनुसार, अगले महीने पीएम मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान विशेष सैन्य सौदे की घोषणा की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा पर बोले गृह मंत्री- जांच के लिए गठित होगा आयोग, अब पूरी तरह कंट्रोल में है स्थिति

भारत-अमेरिका का सैन्य व्यापार

इस मेगा डील के साथ भारत और अमेरिका का सैन्य व्यापार करीब 25 अरब डॉलर का हो जाएगा. हाल के सालों में अमेरिका-भारत का संबंध, रक्षा और एयरोस्पेस में अधिक मजबूती से सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति बाइडेन और पीएम मोदी ने व्यवसायों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी और रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने के लिए मई 2022 में क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (iCET) पर यूएस-इंडिया पहल की घोषणा की है.

दूसरे देशों से लड़ाकू विमान और टैंक खरीदता रहा है भारत

गौरतलब है कि भारत, दुनिया का सबसे बड़ा हथियार खरीददार देश है. अपनी लगभग आधी सैन्य आपूर्ती के लिए देश रूस पर निर्भर है. भारत दशकों से लड़ाकू जेट, टैंक, परमाणु पनडुब्बी और विमानवाहक पोत खरीदता आ रहा है. वहीं अमेरिका भारत द्वारा उठाए गए कुछ कदमों से निराश भी है. जैसे कि रूस से भारत द्वारा कच्चा तेल खरीदना और सैन्य अभ्यास में भाग लेने के चलते अमेरिका की नाराजगी जाहिर हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

28 minutes ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

42 minutes ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

60 minutes ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

1 hour ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

1 hour ago