दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
By Shubhra Rai
Photo- Gujarat Titans (@gujarat_titans)/Twitter
Rashid Khan ruled out of ODIs against Sri Lank: दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच पहले दो वनडे मैचों का हिस्सा नहीं होंगे. 24 वर्षीय इस स्टार खिलाड़ी को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी है और सीरीज के तीसरे और अंतिम गेम के लिए उनकी वापसी की उम्मीद है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने हाल ही में इसकी जानकारी दी. राशिद की गैरमौजूदगी में नूर अहमद के खेलने की संभावना है, जिन्होंने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था. नूर आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स के लिए राशिद के जोड़ीदार भी थे और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से दिग्गज बल्लेबाजों को छकाया भी. साथ ही मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी श्रीलंका वनडे के लिए अफगानिस्तान की टीम में अन्य स्पिन गेंदबाजी विकल्प हैं.
IPL के दौरान इंजर्ड हुआ ये स्टार खिलाड़ी
अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 का फाइनल खेला था, उनकी पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई है और वह श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि राशिद पूर्ण चिकित्सा निगरानी में रहेंगे, और 7 जून को अंतिम मैच के लिए लौटने की उम्मीद है.
तीन मैचों की श्रृंखला शुक्रवार (2 जून) को हंबनटोटा में पहले वनडे के साथ शुरू होगी, दूसरा मैच दो दिन बाद उसी मैदान पर खेला जाएगा. एकदिवसीय श्रृंखला के सात दिन बाद, अफगानिस्तान को चटोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है. राशिद आईपीएल 2023 में मोहम्मद शमी के बाद गुजरात टाइटन के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे. उनकी टीम सोमवार रात फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थी. वह 27 विकेट के साथ टूर्नामेंट के संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
राशिद की गैरमौजूदगी में मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद को अफगानिस्तान के स्पिन विभाग में अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी. पिछले महीने, अफगानिस्तान ने श्रीलंका वनडे के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी. आगामी एकदिवसीय विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने के बाद, अफगानिस्तान अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी के लिए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज पर नजर गड़ाए हुए है.
–आईएएनएस
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…