भारतीय श्रद्धालुओं को एक बार फिर से कैलाश मानसरोवर के दर्शन का मौका मिलेगा
India And China Talks: दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत और चीन के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने लगी है. दोनों देशों के बीच सीमा विवाद सुलझाने को आपसी सहमति बनने के बाद सैनिकों की तैनाती कम की गई, और अब दोनों देश कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने पर बातचीत कर रहे हैं.
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में अभी कहा कि भारत और चीन ने 2025 की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया है. इसके लिए संबंधित तंत्र मौजूदा समझौतों के अनुसार ऐसा करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेगा.
कैलाश मानसरोवर की यात्रा, हिंदू अनुयायियों के लिए बहुत पवित्र यात्रा मानी जाती है. यह यात्रा तिब्बत में स्थित कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील तक जाती है, जिन्हें सनातन धर्म में भगवान शिव के निवास स्थान के रूप में पूजा जाता है. यह यात्रा लंबे समय से भारतीय श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण रही है, हालांकि 2020 में कोरोना महामारी फैलने और बॉर्डर पर भारत-चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प के कारण इसे रोक दिया गया था.
भारत और चीन, दोनों देशों के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है, लेकिन हाल के समय में दोनों देशों के बीच तनाव कुछ हद तक कम हुआ है. 2022 में दोनों देशों ने सीमा पर सैनिकों की तैनाती कम करने का निर्णय लिया था, और अब यह कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने के निर्णय तक पहुंचा है. इस निर्णय को दोनों देशों के संबंधों में सुधार के रूप में देखा जा रहा है.
भारत और चीन के अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा के मार्ग और यात्रा की सुरक्षा के बारे में भी समझौते किए जाएंगे. अब तक इस यात्रा के दौरान भारतीय श्रद्धालुओं को चीन से विशेष अनुमति मिलती थी, और दोनों देशों के बीच इस यात्रा को लेकर कई समझौते हुए थे.
यह भी पढ़िए: NSA अजीत डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री से की मुलाकात, कैलाश मानसरोवर यात्रा, सीमा शांति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…