सोन पुल के दो पिलरों के बीच फंसा बच्चा
रोहतास में एक मासूम बच्चे की जान मुसीबत में फंसी हुई है. 12 वर्ष का रंजन कुमार ओवरब्रिज के पिलर के बीच फंसा हुआ है. इसे बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन और पटना से गई SDRF की टीम हर संभव प्रयास कर रही है. नासरीगंज-दाउदनगर सोन पुल के दो पिलरों के बीच में फंसे बच्चे को निकालने का प्रयास बुधवार की दोपहर से ही किया जा रहा है. लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है.
रंजन के पिता ने बताया, उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है. वह दो दिन से घर से गायब था. उसकी तलाश की जा रही थी. इसी दौरान बुधवार को दोपहर बाद पुल से गुजर रही एक महिला ने लड़के को पिलर में फंसे देखा. जिसके बाद महिला ने उसके परिवार को सुचना दी.
बता दें कि पिछले 18 घंटों से मासूम रंजन पुल के दो पिलरों के बीच में फंसा है. इसके बाद से लगातार बचाव कार्य जारी. एसडीआरएफ की टीम बुधवार शाम को ही मौके पर मौजुद है. हालांकि, अभी तक बच्चे को नहीं निकाला जा सका है. पुल के पिलर में होल कर मासूम को निकालने का कार्य चल रहा है. मेडिकल टीम भी कल से ही स्थल पर डटी हुई है. पाइप के जरिए बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है. टीम का दावा है कि एक घंटे के अंदर बच्चे को निकाल लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : Odisha Train Accident: वो एक चूक और चली गई सैकड़ों यात्रियों की जान, डेटा लॉगर से दुर्घटना की असल वजह आई सामने!
घटना स्थल पर परिजनों के साथ बीडीओ मो. जफर इमाम, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार समेत अधिकारी मौजुद है. बुधवार शाम तक एसडीएम उपेंद्र पाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को शीघ्र रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकालने का निर्देश दिया है.
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…