होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
Ravichandran Ashwin
IND vs AUS, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेले जा रहे डब्ल्यूटीसी फाइनल का आज दूसरा दिन है. पहला दिन काफी अच्छा बिता. लेकिन भारत के लिए नहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए. हालांकि, दिन की शुरुआत तो भारत ने शानदार की. मगर दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया. महज 3 विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर-बोर्ड पर 327 रन बनाए. इन आंकड़ों ने भारतीय फैंस की दिलों की धड़कन तेज कर दी है. यहां से टीम इंडिया से जीत काफी दूर नजर आने लगी है. इस हाल के बाद टीम मैनेजमैंट, कोच और कप्तान पर सवाल उठाए जा रहे हैं. ऐसा लगा रहा है कि आईपीएल के खुमार में खोई बीसीसीआई ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले को काफी हल्के में ले लिया है. न तो टीम ने कोई होम-वर्क किया है और ना कप्तान रोहित शर्मा के पास कोई खास रणनीति नजर नहीं आ रही. साथ ही एक बार फिर टीम इंडिया के टीम चयन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.
अश्विन को बाहर बिठाना, टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी…
जब कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता तो उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जो काफी हद तक एक हैरान करने वाली बात थी क्योंकि ‘द ओवल’ की पिच समय के साथ-साथ अपना रवैया बदलती है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है मैच के आखिरी सत्र में गेंदबाजों का संघर्ष करना. वहीं टेस्ट के सबसे बेस्ट गेंदबाज आर.अश्विन को प्लेइंग-11 में न शामिल करना भारत की सबसे बड़ी गलती थी. अश्विन को बाहर बिठाना हैरानी की बात इसलिए भी है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पास पांच बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं.
भारत ने कर दी गलती-पॉन्टिंग
ये बात तो सब जानते हैं कि ओवल की पिच तेज गेंदबाज को मददगार होती है. लेकिन स्पिनर का रोल भी मैच के अंतिम दिनों में अहम रहता है. पॉन्टिंग ने प्लेइंग-11 में अश्विन को नहीं चुनने पर कहा, टीम इंडिया ने जो गेंदबाजी अटैक चुना है वो पहली पारी के लिहाज से ठीक है, मगर मैच क आखिरी दिनों में उन्हें दिक्कत होगी. पॉन्टिंग ने कॉमेंट्री करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पास ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और अश्विन उन्हें परेशान कर सकते थे.
सवाल सिर्फ अश्विन का नहीं, IPL से भी हुआ है नुकसान!
पहले दिन में भारत का हाल देखने के बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर दिया है. उन्होंने ट्वीट कर साफ लब्जों में उस बड़ी वजह का जिक्र किया, जिसके चलते भारतीय गेंदबाजों का पहले दिन दूसरे और तीसरे सेशन में बुरा हाल दिखा. इरफान ने अपने ट्वीट में IPL का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने जो लिखा उससे इशारा उसी की ओर था. इरफान ने ट्वीट किया, ” 4 ओवर गेंदबाजी करने के बाद सीधे 15-20 ओवर डालना एक बड़ा जंप होता है.”
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…