देश

USA 50% Tariff: अमेरिका को भारत ने उसी की भाषा में दिया जवाब, 31,500 करोड़ की डील की रद्द

USA 50% Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ भारत के तेल व्यापार की वजह से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है. भारत सरकार ने भी अमेरिका के इस रवैए का जवाब देने का मन बना लिया है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के खिलाफ भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए एक अहम सैन्य डील रद्द कर दी है. डिफेंस वेबसाइट आईडीआरडब्ल्यू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने तीन अगस्त को इस सौदे को रोकने का फैसला लिया.

दरअसल, भारत ने अपनी नौसेना के लिए अमेरिका की बोइंग कंपनी से छह पी-8I पोसेडन विमान खरीदने का सौदा किया था. ये विमान समुद्र में निगरानी के उपयोग में लाए जाने थे. भारतीय नौसेना को इन विमानों की जरूरत है. ये अमेरिकी विमान बेहद आधुनिक और उन्नत हैं. अरब सागर से लेकर हिंद महासागर तक में चीन के बढ़ते प्रभाव पर नजर रखने के लिए अहम हैं. लेकिन, फिलहाल यह डील रोक दी गई है.

10 सालों में खरीदे 27 हज़ार करोड़ से अधिक के विमान

भारतीय नौसेना के पास पहले से ऐसे 12 विमान हैं. भारत ने 2009 में बोइंग से विमान खरीदे थे और इन विमानों को खरीदने वाला अमेरिका का पहला खरीदार बना था. उस वक्त लागत भारतीय रुपए में करीब 19 हजार करोड़ रुपए आई थी.

2016 में भारत ने 4 विमान और खरीदे थे, जिस पर 8,500 करोड़ की लागत आई थी. भारतीय नौसेना ने इस विमान की क्षमता और दक्षता की प्रशंसा की थी.

31,500 करोड़ की डील रद्द

इसके बाद 2021 में 6 और विमान खरीदे जाने थे, जिसकी मंजूरी अमेरिका दे चुका था. लागत 21,000 करोड़ होने की वजह से डील को रोका गया था. 2025 में सौदे की लागत 31,500 करोड़ हो गई थी, इसके बावजूद भारत सरकार ने इन विमानों की खरीद करने का फैसला लिया था. लेकिन, फिलहाल डील को स्थगित कर दिया गया है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और यूरोपीय संघ पर भारत पर अनैतिक और अतार्किक टैरिफ लगाने का आरोप लगाया था. विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यूरोपीय संघ का व्यापार रूस से भारत की अपेक्षा ज्यादा है. अमेरिका भी मास्को के साथ व्यापार करता है. ऐसे में भारत पर टैरिफ लगाना अनुचित है.


ये भी पढ़ें: “अमेरिका पर भारत भी लगाए 50 फीसदी टैरिफ, अगर…”, ट्रंप को शशि थरूर ने जमकर सुनाई खरी-खोटी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

43 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago