देश

2026 में इंटरनेशनल IDEA का नेतृत्व करेंगे भारत के CEC ज्ञानेश कुमार

International IDEA 2026: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को 2026 के लिए इंटरनेशनल आईडीईए (International IDEA) का अध्यक्ष चुना गया है. वे 3 दिसंबर 2025 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में होने वाली सदस्य देशों की परिषद की बैठक में इस पद का कार्यभार संभालेंगे. इसके बाद पूरे साल वे संगठन की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे.

क्या है International IDEA?

इंटरनेशनल आईडीईए (International IDEA) एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 1995 में हुई थी. इसका मकसद दुनिया भर में लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रियाओं को मजबूत करना है. फिलहाल इसके 35 सदस्य देश हैं, जबकि अमेरिका और जापान जैसे देशों को पर्यवेक्षक का दर्जा मिला हुआ है. यह संगठन पारदर्शी, जवाबदेह और समावेशी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने का काम करता है.

वैश्विक स्तर पर भरोसेमंद

भारत की अध्यक्षता इस बात का प्रतीक है कि देश का निर्वाचन आयोग वैश्विक स्तर पर कितना भरोसेमंद और प्रभावी माना जाता है. दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव प्रबंधन निकाय होने के नाते भारत ने हमेशा लोकतांत्रिक संवाद और चुनावी सुधारों में अहम योगदान दिया है. ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में भारत का लक्ष्य संगठन के वैश्विक एजेंडे को आगे बढ़ाना और चुनावी सुधारों को मजबूत करना होगा.

वैश्विक चुनावी सुधारों में अहम योगदान

भारत का अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) पहले ही 28 देशों के साथ समझौते कर चुका है और 142 देशों के 3,169 चुनाव अधिकारियों को प्रशिक्षित कर चुका है. अब इंटरनेशनल आईडीईए और भारत मिलकर चुनावी हिंसा, गलत सूचना और मतदाताओं के विश्वास में कमी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए काम करेंगे.

ये भी पढ़ें-क्या सच में सुरक्षित हैं इमरान खान, रक्षा मंत्री और प्रशासन ने अफवाहों पर सफाई दी, जानें क्या कहा?

इस सहयोग से भारत निर्वाचन आयोग की तकनीकी और प्रशासनिक नवाचारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दस्तावेजीकृत और साझा करेगा. यह अध्यक्षता भारत की मजबूत लोकतांत्रिक परंपरा और चुनाव प्रबंधन में उसकी वैश्विक नेतृत्व क्षमता का सबूत है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

5 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

29 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

58 minutes ago