देश

फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन पाकिस्तान का नतीजा एक जैसा रहेगा: अमित शाह

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी. टीम इंडिया की जीत पर देशवासियों ने बधाई दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा.

गृह मंत्री ने दी बधाई

पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा.

अमित शाह ने कहा, “टीम इंडिया ने शानदार खेला है. फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा. पूरी टीम को बधाई!”

केंद्रीय राज्य मंत्री ने भी दी बधाई

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को इस बेहतरीन जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं. आपके जुनून, अनुशासन और टीमवर्क ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है. यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है.

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के नेता महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह अद्भुत, शानदार… ऐतिहासिक और रोमांचक मुकाबला था. हमारी भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ियों की पाकिस्तान पर गौरवशाली जीत के लिए देशवासियों और विशेषकर टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई.


ये भी पढ़ें: व्यापार समझौतों में किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है- अमित शाह


राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (भाजपा, महिला मोर्चा) दर्शना सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक और शानदार जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब तिरंगा दिल में हो तो हर चुनौती छोटी पड़ जाती है. यह जीत टीम इंडिया के अदम्य साहस, अनुशासन, कठिन परिश्रम और अटूट टीम स्पिरिट का सशक्त प्रतीक है. मैदान पर खिलाड़ियों का जज्बा पूरे देश के आत्मविश्वास और एकता को दर्शाता है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago