India Electronics Production 2026: भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर इस समय ऐतिहासिक छलांग लगा रहा है. मोदी सरकार ने संसद में जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश का कुल इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन बढ़कर 13.11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 15.8 प्रतिशत ज्यादा है.
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में बताया कि बीते 12 सालों में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 11 गुना बढ़कर 4 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है.
एक दौर था जब 2014 में भारत मोबाइल फोन का शुद्ध आयातक (इंपोर्टर) था, लेकिन आज कहानी पूरी तरह बदल चुकी है. आज देश में इस्तेमाल होने वाले 99.2% मोबाइल फोन भारत में ही बन रहे हैं. इतना ही नहीं, भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है.
स्मार्टफोन, जो कभी टॉप-100 निर्यात सूची में भी नहीं थे, आज पेट्रोलियम और रत्नों को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा एकल निर्यात उत्पाद बन गए हैं.
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर आज देश में रोजगार का मजबूत जरिया बन चुका है. अकेले मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम ने करीब 12 लाख लोगों को काम दिया है, जबकि पूरे इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से 25 लाख लोगों को आजीविका मिल रही है.
खास बात यह है कि मोबाइल असेंबलिंग के हाई-प्रिसीजन सेग्मेंट्स में करीब 70 फीसदी कार्यबल महिलाओं का है, जो महिला सशक्तीकरण की एक नई तस्वीर पेश कर रहा है.
सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना ने विदेशी और घरेलू निवेश को तेजी से आकर्षित किया है. मोबाइल पीएलआई के तहत अब तक 96,000 करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है. वहीं, आईटी हार्डवेयर के लिए शुरू की गई पीएलआई 2.0 और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के जरिए देश को ग्लोबल सप्लाई चेन का बड़ा हब बनाने की तैयारी है.
ये भी पढ़ें:25 साल बाद बदला तमिलनाडु विधानसभा का प्रोटोकॉल, राष्ट्रगान से हुई सदन की कार्यवाही की शुरुआत
-भारत एक्सप्रेस
RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…
Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…
इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…
आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…
संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…