लीगल

धार भोजशाला मामला: नमाज के लिए वैकल्पिक जमीन न देने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, MP सरकार से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर के पास जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक भूमि उपलब्ध नहीं कराने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है. मामले की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने जमीन मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया है. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच मामले में सुनवाई कर रही है.

नहीं हो रहा SC के आदेशों का पालन

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा कि आप मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह की जानकारी क्यों नहीं देते? वहीं, मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हुफैजा अहमदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है, जो जगह बताई गई है, वह 1.3 किमी दूर है और कलेक्टर ने आदेश दिया है कि वहीं जगह दी जाएगी. इसपर एसजी मेहता ने कहा कि ऐसा नहीं है, हम फिर से मिले थे, हमारे पास एक और जगह है.

मुस्लिम पक्ष का क्या कहना?

सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील ने कोर्ट को यह भी बताया कि जो दूसरी जगह दी गई है, वह बहुत दूर है और एक ब्रुअरी (शराब बनाने की फैक्ट्री) का हिस्सा है. उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि भोजशाला के पास एक दरगाह है और उसके सामने जमीन है. हमें वह जगह दी जा सकती है. वे किसी एक समुदाय की दादागिरी के आगे नहीं झुक सकते.

नामज के लिए हो अंतरिम व्यवस्था: कोर्ट

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने ढांचे में किसी तरह के बदलाव पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था. कोर्ट ने भोजशाला परिसर के पास जगह मुहैया कराने का आदेश दिया था ताकि शुक्रवार को 1 बजे से तीन बजे के बीच नमाज अदा कर सके. मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा था कि कोई अंतरिम व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से की जाए. ताकि दोनों पक्षों को कोई परेशानी नहीं हो और नमाज भी अदा की जा सके.

ये भी पढ़ें: कोयला ब्लॉक आवंटन मामला: सुप्रीम कोर्ट से डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, बंद हुई आपराधिक कार्रवाई

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

54 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago