देश

मोदी सरकार के प्रयासों से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 687 बिलियन डॉलर, RBI ने पेश किए आंकड़े

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में 392 मिलियन डॉलर बढ़कर 687 बिलियन डॉलर हो गया है. यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को दी गई. आरबीआई ने कहा कि 9 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार के अहम घटक गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 1.56 बिलियन डॉलर बढ़कर 112.83 बिलियन डॉलर हो गई है.

गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी की एक वजह सोने की कीमतों का तेजी के बढ़ना है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने का दाम बीते एक हफ्ते में करीब 2.5 प्रतिशत और पिछले एक महीने में करीब 5.5 प्रतिशत बढ़ चुका है. विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) की वैल्यू 1.12 बिलियन डॉलर कम होकर 550.86 बिलियन डॉलर रह गई है.

एफसीए में डॉलर के साथ दुनिया की अन्य बड़ी करेंसी जैसे येन, यूरो और पाउंड शामिल होती हैं, जिनकी वैल्यू को डॉलर में व्यक्त किया जाता है.

SDR और IMF रिजर्व में गिरावट

आरबीआई के मुताबिक, 9 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में एसडीआर की वैल्यू 39 मिलियन डॉलर कम होकर 18.73 बिलियन डॉलर हो गई है. आईएमएफ में रिसर्व पॉजिशन की वैल्यू 13 मिलियन डॉलर कम होकर 4.758 बिलियन डॉलर हो गई है. किसी भी देश की लिए उसका विदेशी मुद्रा भंडार काफी महत्वपूर्ण होता है और इससे उस देश की आर्थिक स्थिति का पता लगता है. इससे अलावा यह मुद्रा की विनिमय दर को स्थिर रखने में बड़ी भूमिका निभाता है.

उदाहरण के लिए अगर किसी स्थिति में डॉलर के मुकाबले रुपए पर अधिक दबाव देखने को मिलता है और उसकी वैल्यू कम होती है तो केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल कर डॉलर के मुकाबले रुपए को गिरने से रोक सकता है और विनिमय दर को स्थिर रखता है. बढ़ता हुआ विदेशी मुद्रा भंडार यह भी दिखाता है कि देश में डॉलर की आवक बड़ी मात्रा में बनी हुई है और यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है. साथ ही इसके बढ़ने से देश के लिए विदेशों में व्यापार करना भी आसान हो जाता है.

ये भी पढ़ें- ‘स्टार्टअप इंडिया’ के 10 साल : चार से 120 से ज्यादा यूनिकॉर्न तक के सफर ने कुछ इस तरह बदली एंटरप्रेन्योरशिप की तस्वीर

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कार्तिगई दीपम पर अमित शाह ने की भगवान मुरुगन से सुख-समृद्धि की कामना, तिरुपरनकुंद्रम में जला पवित्र दीप

कार्तिगई दीपम के अवसर पर अमित शाह ने भगवान मुरुगन से देशवासियों के सुख और…

11 minutes ago

‘जमानत पर हैं, जल्द जेल जाएंगे’, केशव प्रसाद मौर्य का आजम खान पर हमला; अखिलेश को क्या बोल गए?

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर…

12 minutes ago

जमीन के नीचे माओवादियों का खजाना, बीजापुर में सुरक्षाबलों ने तोड़ी कमर; जानें क्या-क्या मिला?

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के घने जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों को…

31 minutes ago

अफगानिस्तान के कुनार में बड़ा हादसा; स्कूल के पास धमा के में 6 छात्रों की मौत, 97 घायल

Afghanistan School Blast: अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास हुए धमाके में 6…

31 minutes ago

मोबाइल पर बवाल! बिहार के कॉलेज में हंगामा, बिना फोन वाले छात्रों को भी रोका

Warisaliganj College: मोबाइल लेकर पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोके जाने पर विवाद बढ़ गया…

45 minutes ago

‘काशी की तरह भाजपा भी अविनाशी’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे पर सीएम योगी बोले- रामभक्तों से मांगें माफी

सीएम योगी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत…

50 minutes ago