देश

मिडिल ईस्ट में तनाव, पर भारत में फुल स्टॉक! पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का बड़ा बयान, 98 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन

India Fuel Supply Update: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने ईंधन आपूर्ति को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य बनी हुई है, और घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

सोमवार को एक आधिकारिक बयान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि अब पूरे उद्योग में करीब 98 प्रतिशत एलपीजी बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से हो रही है, जिससे वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और सुगम बनी है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य है और रविवार को भी अधिकांश डिस्ट्रीब्यूटर खुले रहे ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

देशभर में 59 हजार से अधिक गैस सिलेंडर जब्त

सरकार ने बताया कि मार्च 2026 से अब तक देश भर में 1.28 लाख से ज्यादा छापेमारी की गई है, जिसमें 59,000 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं. इसके साथ ही 1,000 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गईं और 238 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई जारी है.

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की अनावश्यक खरीद से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें. साथ ही लोगों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए एलपीजी बुकिंग करने और ऊर्जा बचाने की भी सलाह दी गई है. सरकार ने पीएनजी, इलेक्ट्रिक और इंडक्शन कुकटॉप जैसे वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को भी बढ़ावा देने की बात कही है.

सरकार ने ईंधन आपूर्ति का दिलाया भरोसा

ईंधन आपूर्ति की स्थिति पर सरकार ने भरोसा दिलाया कि घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. वहीं, कमर्शियल एलपीजी में अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, फार्मा, स्टील और कृषि जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है. प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले सिलेंडर की सप्लाई भी बढ़ाई गई है.

सरकार ने बताया कि रिफाइनरी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. घरेलू एलपीजी उत्पादन भी बढ़ाया गया है ताकि मांग को पूरा किया जा सके. साथ ही सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाकर उपभोक्ताओं को राहत देने का कदम उठाया है.

ये भी पढ़ें- सैलरी 10 तारीख से पहले और ओवर-टाइम का डबल पैसा! नोएडा के निजी कर्मचारियों के लिए प्रशासन की बड़ी एडवाइजरी

प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में भी तेजी देखी जा रही है. मार्च 2026 से अब तक करीब 4.32 लाख नए पीएनजी कनेक्शन सक्रिय किए गए हैं और 4.75 लाख से ज्यादा नए उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है. 31,700 से अधिक उपभोक्ताओं ने एलपीजी छोड़कर पीएनजी अपनाया है, जो स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

19 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

35 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

55 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago