Bharat Express DD Free Dish

सैलरी 10 तारीख से पहले और ओवर-टाइम का डबल पैसा! नोएडा के निजी कर्मचारियों के लिए प्रशासन की बड़ी एडवाइजरी

Noida Salary Advisory: नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे प्राइवेट कर्मचारियों के मुद्दे पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. लगातार बढ़ते विरोध और श्रमिक असंतोष के बीच गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेघा रूपम ने स्थिति को संभालने के लिए अहम कदम उठाते हुए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है.

Noida Salary Advisory

Noida Salary Advisory

Noida Salary Advisory: नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे प्राइवेट कर्मचारियों के मुद्दे पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. लगातार बढ़ते विरोध और श्रमिक असंतोष के बीच गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेघा रूपम ने स्थिति को संभालने के लिए अहम कदम उठाते हुए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पिछले दो से तीन दिनों के दौरान औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें की गईं, जिनमें कर्मचारियों की मांगों और उद्योगों की चिंताओं पर विस्तार से चर्चा हुई. इन बैठकों के आधार पर प्रशासन ने उद्योगों के लिए कुछ सख्त दिशा-निर्देश तय किए हैं, ताकि श्रमिकों और प्रबंधन के बीच संतुलन बनाए रखा जा सके.

मेघा रूपम ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा.

जिलाधिकारी ने दिये ये दिशा निर्देश

जिलाधिकारी मेघा रूपम ने 9 पॉइंट में औद्योगिक इकाइयों को जारी दिशा निर्देश के बारे में बताया.

  • अगर कोई कर्मचारी ओवरटाइम करता है तो उसे दोगुनी मजदूरी देनी होगी.
  • सभी कर्मचारियों को विकली ऑफ दिया जाएगा. अगर विकली ऑफ में कर्मचारियों से काम लिया जाता है तो उसे दोगुना भुगतान देना होगा.
  • अगर कर्मचारियों को बोनस दिया जाता है तो वह 30 नवंबर से पहले मिल जाएगा.
  • कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति बनेगी. इसके अलावा वहां शिकायत पेटी लगाना भी अनिवार्य होगा.
  • जिलाधिकारी मेघा रूपम ने कहा कि सभी कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना होगा.
  • किसी भी कर्मचारियों की सैलरी महीने की 10 तारीख से पहले मिल जानी चाहिये.
  • कर्मचारियों को वेतन पर्ची मिलेगी.

ये भी पढ़ें- 8 घंटे की ड्यूटी, 12 घंटे काम और वेतन सिर्फ 11 हजार! नोएडा के श्रमिकों का दर्द सड़क पर आया

हालांकि प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मुख्य मांग सैलरी बढ़ाने के मुद्दे पर डीएम मेघा रूपम ने कोई बात नहीं रखी. कर्मचारी 20 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और किराये की वजह से उनका घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है. उनको इस समय 9 से 13 हजार के बीच वेतन मिल रहा है. जिससे गुजर बसर करना मुश्किल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read