मॉरीशस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारत और मॉरीशस के बीच कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए. ये समझौते मुद्रा विनिमय, जल प्रबंधन और समुद्री सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं.
मॉरीशस के केंद्रीय बैंक और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने लोकल करेंसी सेटलमेंट सिस्टम को लागू करने के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस व्यवस्था से दोनों देशों के बीच व्यापार में आसानी होगी और विदेशी मुद्रा पर निर्भरता कम होगी.
मॉरीशस सरकार और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच पाइप रिप्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत जल बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक क्रेडिट फैसिलिटी एग्रीमेंट भी किया गया. इससे मॉरीशस में जल आपूर्ति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
भारत की सहायता से बने सिविल सर्विस कॉलेज और एरिया हेल्थ सेंटर का उद्घाटन भी पीएम मोदी करेंगे. ये दोनों परियोजनाएं भारत के अनुदान से बनाई गई हैं और मॉरीशस में क्षमता निर्माण और स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने में मदद करेंगी.
भारत न केवल मॉरीशस बल्कि दुनिया के कई देशों में अवसंरचना और सामाजिक विकास परियोजनाओं में अहम योगदान दे रहा है.
ये भी पढ़ें- मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस परेड में शामिल हुई भारतीय नौसेना, पीएम मोदी ने किया सलाम
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…