Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस परेड में शामिल हुई भारतीय नौसेना, पीएम मोदी ने किया सलाम

मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय नौसेना ने भव्य परेड में भाग लिया. पीएम मोदी ने नौसेना टुकड़ी को सलाम किया. INS Imphal का दल विशेष कार्यक्रमों में शामिल हुआ.

Mauritius National Day Parade
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय नौसेना ने भव्य भागीदारी की. बुधवार को आयोजित परेड में भारतीय नौसेना की टुकड़ी ने मार्च किया, जिसे देखने के लिए हजारों लोग मौजूद थे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना के दल को सलामी दी. भारतीय टुकड़ी के हाथों में ‘India’ लिखी तख्ती थी और वे तिरंगे के साथ आगे बढ़ रहे थे.

समारोह के दौरान भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर ने भी फ्लाईपास्ट किया, जिसने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया. इस मौके पर मॉरीशस में तैनात भारतीय युद्धपोत INS Imphal के दल ने भी हिस्सा लिया.

भारत-मॉरीशस के बीच रक्षा सहयोग मजबूत

INS Imphal का दल पोर्ट लुइस में मौजूद है और राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान कई गतिविधियों में भाग ले रहा है. इसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम, मैत्रीपूर्ण खेल मुकाबले और सामुदायिक कार्यक्रम शामिल हैं.

इसके अलावा, भारतीय नौसेना और मॉरीशस कोस्ट गार्ड के बीच संयुक्त एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक ज़ोन (EEZ) निगरानी और अभ्यास किया जाएगा. इससे दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को और अधिक मजबूती मिलेगी.

INS Imphal के कैप्टन कमल कुमार चौधरी ने इस मौके पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए सम्मान की बात है. भारतीय युद्धपोत और विमान वर्षों से इस परंपरा में भाग लेते आ रहे हैं. इस बार हमारी मार्चिंग टुकड़ी, नौसेना बैंड और दो हेलीकॉप्टर परेड और फ्लाईपास्ट में शामिल हैं. हम 10 से 14 मार्च तक यहां मौजूद रहेंगे.”

दूसरी बार मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस के मुख्य अतिथि बने पीएम मोदी

यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बने हैं. इससे पहले 2015 में उन्हें यह सम्मान मिला था.

पीएम मोदी का दोबारा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण भारत और मॉरीशस के गहरे संबंधों को दर्शाता है. दोनों देशों के बीच इतिहास, संस्कृति और प्रवासी भारतीय समुदाय की साझा विरासत से मजबूत कूटनीतिक रिश्ते बने हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital