मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए ‘मॉरीशस-इंडिया जॉइंट विजन डॉक्यूमेंट फॉर एनहांस्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को अपनाने पर सहमति बनाई है.
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है.
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम रामगुलाम ने कहा, “इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और मैंने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सार्थक चर्चा की. हमें खुशी है कि हमने ‘मॉरीशस-इंडिया जॉइंट विजन डॉक्यूमेंट’ के तहत रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त बनाने पर सहमति बनाई है.”
उन्होंने कहा कि इस साझा विजन के तहत अंतरिक्ष अनुसंधान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल हेल्थ, समुद्री अर्थव्यवस्था, फार्मास्यूटिकल्स, आईसीटी, फिनटेक और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाया जाएगा.
मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान पीएम मोदी ने भारत की ओर से मॉरीशस के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने कहा कि भारत मॉरीशस में नए संसद भवन के निर्माण में सहयोग करेगा, जिसे ‘लोकतंत्र की जननी’ भारत की ओर से एक उपहार के रूप में दिया जाएगा.
पीएम मोदी ने मॉरीशस के लोगों को राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं मॉरीशस की जनता को उनके राष्ट्रीय दिवस की बधाई देता हूं. यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक बार फिर मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर यहां आने का अवसर मिला. भारत और मॉरीशस केवल हिंद महासागर से जुड़े नहीं हैं, बल्कि हमारे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध भी बेहद गहरे हैं. हम एक-दूसरे के आर्थिक और सामाजिक विकास के साझेदार हैं.”
पीएम मोदी ने इस मौके पर भारत की ‘SAGAR’ (Security and Growth for All in the Region) नीति की भी चर्चा की, जिसकी शुरुआत 2015 में मॉरीशस में हुई थी. उन्होंने इस विजन को और विस्तार देते हुए ‘MAHASAGAR’ (Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) नामक एक नया दृष्टिकोण पेश किया.
पीएम मोदी ने कहा, “चाहे ग्लोबल साउथ हो, हिंद महासागर क्षेत्र हो या अफ्रीकी महाद्वीप, मॉरीशस हमारा महत्वपूर्ण साझेदार है. 10 साल पहले हमने मॉरीशस से ही ‘SAGAR’ विजन की नींव रखी थी. अब हमने इसे और आगे बढ़ाते हुए ‘MAHASAGAR’ की अवधारणा प्रस्तुत की है, जिसमें विकास के लिए व्यापार, सतत विकास के लिए क्षमता निर्माण और साझा भविष्य के लिए आपसी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी.”
ये भी पढ़ें- मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस परेड में शामिल हुई भारतीय नौसेना, पीएम मोदी ने किया सलाम
-भारत एक्सप्रेस
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…