भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब युद्ध में तब्दील होता दिख रहा है. भारतीय वायुसेना ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के एक अत्याधुनिक AWACS (Airborne Warning and Control System) विमान को मार गिराया है. यह विमान पाकिस्तान की वायु निगरानी क्षमता की रीढ़ माना जाता है.
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास की गई, जब पाकिस्तानी एयरस्पेस में भारतीय फाइटर जेट्स ने घुसपैठ कर रहे इस विमान को लॉक किया और मिसाइल से निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया.
इस कार्रवाई से कुछ ही घंटे पहले भारतीय वायुसेना ने लाहौर में स्थित एक सैन्य संचार केंद्र पर सटीक बमबारी की थी. अब जानकारी आ रही है कि इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में भी भारतीय फाइटर जेट्स ने हमला किया है. वहां पाकिस्तान की सेना की एक बटालियन और रडार स्टेशन को निशाना बनाया गया.
भारतीय सेना ने इन हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई “पूरी तरह जवाबी और आवश्यक” थी. पाकिस्तान की ओर से हो रहे मिसाइल, ड्रोन और तोपों से हमले का जवाब भारत ने सीमित लेकिन सटीक सैन्य कार्रवाई से दिया है.
जिस AWACS विमान को गिराया गया, उसमें पाकिस्तान एयरफोर्स के 12 अफसर सवार थे. विमान में मौजूद सभी की मौत की संभावना जताई जा रही है. यह विमान भारत के लिए खतरा बन चुका था क्योंकि यह सीमाओं पर भारतीय लड़ाकू विमानों की गतिविधियों को ट्रैक कर रहा था.
उधर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट है. कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और बंकरों में लोगों को जाने की सलाह दी गई है. सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और सैन्य मुख्यालय रावलपिंडी में लगातार सायरन बजाए जा रहे हैं. पाकिस्तानी मीडिया में अफरातफरी का माहौल है. नागरिकों को घरों में रहने और खुले में न निकलने की चेतावनी दी गई है.
ये भी पढ़ें- भारत-पाक तनाव गहराया, कई सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमले
-भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…