Bharat Express DD Free Dish

भारत-पाक तनाव गहराया, कई सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमले

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव फिर बढ़ा. जम्मू-कश्मीर में मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच दिल्ली सरकार ने अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कीं. कई सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट और ब्लैकआउट लागू.

dron

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर गंभीर होता जा रहा है. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अर्निया इलाकों में आठ मिसाइलें दागीं, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय कर दिया.

सुरक्षा स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और सभी को ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसी बीच धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान फ्लडलाइट्स अचानक बंद हो गईं, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से मैच रद्द कर दिया गया.

श्रीनगर एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है और एयर डिफेंस बैटरियों को सक्रिय कर दिया गया है. खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान श्रीनगर एयरपोर्ट की ओर ड्रोन भेज सकता है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय सीमा इलाकों में पाकिस्तान की ओर से तोपों से भारी गोलाबारी की जा रही है.

चंडीगढ़ में एयर रेड साइरन बजाए जा रहे हैं और तुरंत ब्लैकआउट लागू किया गया है. गुजरात के कच्छ जिले के भुज क्षेत्र में भी हमले की आशंका के चलते ब्लैकआउट कर दिया गया है और भारत-पाक सीमा से सटे सभी गांवों में अंधेरा कर दिया गया है.

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. जैसलमेर में भी तोपों से गोलाबारी की खबरें हैं, लेकिन भारतीय वायुसेना ने वहां स्थित सेना मुख्यालय पर पाकिस्तान के हमले को विफल कर दिया है.

जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है, जबकि पुंछ में दो ‘कामीकाज़ी’ ड्रोन को ध्वस्त किया गया है. जालंधर में भी एक पाकिस्तानी ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया है. सुरक्षा कारणों से जम्मू के कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं.

ये भी पढ़ें: भारत ने जम्मू यूनिवर्सिटी के पास मार गिराए पाकिस्तान के ड्रोन, सीमाओं पर हाई अलर्ट; जानें कहां-कहां ब्लैकआउट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read