देश

राष्ट्रीय एकता का संकल्प: ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वदलीय एकजुटता

पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों ने एक सुर में सरकार और सेना को समर्थन देने की घोषणा की. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई केवल आतंकियों के ठिकानों के खिलाफ है. ये ना तो पाकिस्तान की सेना के खिलाफ हा और ना ही किसी नागरिक के विरुद्ध. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है और कुछ सूचनाएं सुरक्षा कारणों से साझा नहीं की जा सकतीं. विपक्ष ने इस बात को राष्ट्रीय हित में स्वीकार किया.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक के बाद कहा कि पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है. प्रधानमंत्री ने सेना को जो अधिकार दिए हैं, उनका हम समर्थन करते हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.

राहुल गांधी ने बैठक में दिया सुझाव

राहुल गांधी ने बैठक में संसद का विशेष सत्र बुलाने का सुझाव दिया ताकि लोकतंत्र के मंच से राष्ट्रीय एकता और संकल्प का संदेश दिया जा सके. उन्होंने कहा कि यह समय राजनीतिक भिन्नताओं से ऊपर उठकर देशहित में एकजुटता का है.

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की बैठक में गैर-मौजूदगी पर आपत्ति जताई और कहा कि ऐसे संकट के समय प्रधानमंत्री को बैठक नेतृत्व करना चाहिए था.

वही सभी दलों ने LOC में सुरक्षा बढ़ाने की माँग की और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि ऑपरेशन सिंदूर तब तक जारी रहे जब तक सभी जिम्मेदार आतंकियों का सफाया न हो जाए.

-भारत एक्सप्रेस

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

17 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago