देश

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर आया बांग्लादेश का बयान, मोहम्मद यूनुस ने कही ये बात

India-Pak Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से चल रहा तनाव अब कुछ कम होता दिख रहा है. दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला किया है. शनिवार रात को पाकिस्तान की ओर से भारतीय शहरों पर ड्रोन हमले की कोशिश की गई थी, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे नाकाम कर दिया. इसके बाद से नियंत्रण रेखा (LOC) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति बनी हुई है.

बांग्लादेश ने युद्धविराम का किया स्वागत

इस युद्धविराम का स्वागत बांग्लादेश ने भी किया है. बांग्लादेश के नेता मोहम्मद यूनुस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तारीफ की. उन्होंने दोनों नेताओं के युद्धविराम के लिए जल्द सहमति जताने की सराहना की. साथ ही, उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्क रुबियो के मध्यस्थता प्रयासों की भी प्रशंसा की.

यूनुस ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की बातचीत को प्राथमिकता देने की सराहना करता हूं. साथ ही, राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो की मजबूत कूटनीतिक भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं. बांग्लादेश अपने दोनों पड़ोसी देशों के बीच कूटनीति से स्थायी शांति के लिए हमेशा समर्थन देगा.”

अन्य नेताओं ने क्या कहा?

बता दें कि इस युद्धविराम की पहली घोषणा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक्स हैंडल पर की थी. उन्होंने लिखा, “लंबी बातचीत के बाद मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने तुरंत युद्धविराम पर सहमति जता दी है. यह अमेरिका की सक्रिय मध्यस्थता का नतीजा है. दोनों देशों ने समझदारी और विवेक दिखाया है.”

भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस युद्धविराम की पुष्टि की. उन्होंने कहा, “भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी सख्त नीति पर कायम रहेगा. भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने पर सहमति जताई है.”

वहीं, पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी सकारात्मक बयान दिया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति को महत्व देता है, लेकिन अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं करेगा. भारत के साथ युद्धविराम का फैसला शांति की दिशा में एक बड़ा कदम है.”

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी और खड़गे की पीएम मोदी से अपील, ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमले और युद्ध विराम पर विशेष संसद सत्र बुलाएं

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

5 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

5 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

6 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

6 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

6 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

6 hours ago