देश

राहुल गांधी और खड़गे की पीएम मोदी से अपील, ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमले और युद्ध विराम पर विशेष संसद सत्र बुलाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और युद्ध विराम पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाने की मांग की है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा, “मैं विपक्ष की सर्वसम्मत मांग को दोहराता हूं कि संसद का विशेष सत्र तत्काल बुलाया जाए. पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और युद्ध विराम, जिसकी घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की थी, पर चर्चा जनता और उनके प्रतिनिधियों के लिए बेहद जरूरी है. यह सत्र हमारी एकजुटता और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के संकल्प को दर्शाएगा. मुझे भरोसा है कि आप इस मांग पर गंभीरता और त्वरित विचार करेंगे.”

संसद सत्र बुलाने का किया अनुरोध

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 28 अप्रैल के अपने पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए संसद सत्र बुलाने का अनुरोध किया था. उन्होंने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री जी, मैंने राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में 28 अप्रैल को आपसे पहलगाम के क्रूर आतंकी हमले को देखते हुए संसद का विशेष सत्र बुलाने की अपील की थी.

ताजा घटनाक्रमों के मद्देनजर राहुल गांधी ने आपको फिर से पत्र लिखकर विपक्षी दलों की एकमत मांग दोहराई है. यह सत्र पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के युद्ध विराम घोषणाओं पर चर्चा के लिए जरूरी है. मैं इस मांग का समर्थन करता हूं और विश्वास है कि आप सहमत होंगे.”

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी संसद का विशेष सत्र और सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की. उन्होंने मीडिया से कहा, “हम आज कोई आलोचना नहीं करेंगे. सभी दलों से अपील है कि जब तक सरकार यह आश्वासन नहीं देती कि प्रधानमंत्री बैठक में मौजूद रहेंगे, तब तक वे बैठक में शामिल न हों.”

ये भी पढ़ें: Brahmos missile: लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने किया उद्घाटन

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

27 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago