खेल

Virat Kohli दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट से हुए बाहर, ये खिलाड़ी King Kohli को पछाड़कर निकला आगे

T20 Cricket: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर ने टी-20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. रन बनाने के मामले में उन्होंने भारतीय स्टार विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है और अब वह इस फॉर्मेट के टॉप-5 रन स्कोरर्स में शामिल हो गए हैं.

वॉर्नर इस समय पांचवें नंबर पर हैं और उनसे आगे अब सिर्फ पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक हैं, जिनसे वह महज 27 रन पीछे हैं.

द हंड्रेड में धमाकेदार पारी से बदला रिकॉर्ड

वॉर्नर इन दिनों इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट में लंदन स्पिरिट की ओर से खेल रहे हैं. 11 अगस्त को मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ 71 रन की पारी खेली, जिसके दौरान उन्होंने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा. कोहली के नाम टी-20 क्रिकेट में 13,543 रन हैं, जबकि वॉर्नर अब 13,545 रन पर पहुंच गए हैं.

क्रिस गेल अब भी नंबर-1, मलिक से सिर्फ 27 रन पीछे

टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 14,562 रन के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं.

उनके बाद कायरन पोलार्ड (13,854 रन), इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स (13,814 रन) और पाकिस्तान के शोएब मलिक (13,571 रन) हैं. वॉर्नर के पास अगले ही मैच में मलिक को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंचने का सुनहरा मौका है.

ये भी पढ़ें- OneXBet Betting Case में अब ED के निशाने पर क्रिकेटर सुरेश रैना, आज ईडी के सामने होंगे पेश

टी-20 करियर में वॉर्नर का शानदार आंकड़ा

वॉर्नर के टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 419 मैचों की 418 पारियों में 36.80 के औसत से 13,545 रन बनाए हैं.

इस दौरान उनके बल्ले से 113 अर्धशतक और 8 शतक निकले हैं, जिसमें नाबाद 135 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. वह अब तक 1,388 चौके और 477 छक्के जमा चुके हैं और 50 बार नॉटआउट रह चुके हैं.

अगर वॉर्नर मौजूदा फॉर्म में खेलते रहे, तो बहुत जल्द वह न सिर्फ मलिक को पछाड़ देंगे, बल्कि पोलार्ड और हेल्स के आंकड़ों के करीब भी पहुंच सकते हैं.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

4 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

30 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

39 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

50 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

52 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago