देश

India China Visa Issue: भारत सरकार का बड़ा फैसला, 5 साल बाद चाइनीजों को ​मिलेगा वीजा अप्रूवल; जानें कब से शुरू होगी यह सेवा

India China Visa Issue: भारत-चीन के बीच जमी रिश्तों की बर्फ अब पिघलने लगी है. कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा शुरू किए जाने के फैसले के बाद अब भारत सरकार ने भी चीनी नागरिकों को खुशखबरी दी है. चीन के लोग अब पर्यटक वीजा (India China Visa) पर भारत आ सकेंगे. वीजा प्रक्रिया पांच साल के लंबे इंतजार के बाद जल्द शुरू होगी, जो कि कोरोना-काल से रुकी थी.

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने आधिकारिक ऐलान करते हुए कहा है कि चीनी नागरिकों के लिए वीजा सर्विस 24 जुलाई 2025 से शुरू की जाएगी.

वीजा आवेदन के लिए जरूरी प्रक्रिया (India China Visa)

भारतीय दूतावास ने वीजा प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि चीनी नागरिक अब भारत घूमने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें सबसे पहले ऑनलाइन वीजा फॉर्म भरना होगा और फिर वेबसाइट पर अपॉइंटमेंट लेना होगा. इसके बाद उन्हें पासपोर्ट और जरूरी कागजात के साथ बीजिंग, शंघाई या ग्वांगझू स्थित वीजा केंद्रों में जाना होगा. पासपोर्ट वापसी के लिए एक विधिवत ‘पासपोर्ट विदड्रॉल लेटर’ देना भी जरूरी होगा. (India China Visa Issue)

आपको बता दें मार्च 2020 में जब दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में थी, भारत ने एहतियातन सभी पर्यटक वीजा पर रोक लगा दी थी. इसके साथ ही जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया. इन घटनाओं के चलते चीन के नागरिकों के लिए भारत का वीजा लगभग बंद हो गया था.

जब रिश्तों में आई थी खटास (China-India Relations)

15 जून 2020 को चीन ने पूर्वी लद्दाख की सीमाओं के पास सैन्य अभ्यास के नाम पर बड़ी संख्या में अपने सैनिकों को जमा कर लिया था। इसके बाद कई इलाकों में चीनी सेना की घुसपैठ की घटनाएं सामने आईं. भारत ने भी जवाबी कदम उठाते हुए वहां पर बराबरी की सैन्य तैनाती कर दी. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गोलीबारी तक हुई.

इसी दौरान, 15 जून को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें भारत के 20 जवान वीरगति को प्राप्त हुए। भारत ने इस हमले का कड़ा जवाब दिया, जिसमें करीब 40 चीनी सैनिक मारे गए। इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में गहरा तनाव आ गया और सीमाई इलाकों में तनाव लंबे समय तक बना रहा.

ये भी पढ़ें: PAKISTAN: मूसलाधार बारिश और बाढ़ से पड़ोसी मुल्क में मचा कोहराम, 234 मरे; 596 घायल

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

17 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

50 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

53 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

3 hours ago