बिजनेस

2014 से अब तक MSME में 34 करोड़ लोगों को मिली नौकरी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी (Jeetan Ram Manjhi) ने सोमवार (21 जुलाई) को राज्यसभा को बताया कि उद्यम और उद्यम सहायता पोर्टल के माध्यम से 2014 से अब तक सूक्ष्म और मध्यम उद्यमों में 34 करोड़ से ज़्यादा लोगों को रोज़गार मिला है. केंद्रीय मंत्री ने पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि धन की कोई कमी नहीं है और छोटे कामगारों को विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता मिल रही है.

ये भी पढ़ें: EPFO ने मई में 20.06 लाख सदस्यों को जोड़कर ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया

उदाहरण के लिए, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मोची और सैलून कर्मचारियों जैसे लोगों को धन प्राप्त हुआ है. जीतन राम मांझी ने हरियाणा में उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए डिजिटलअपग्रेड को बढ़ावा देने और एमएसएमई (MSME) में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को अपनाने पर भी बात की.

इंडियाAI मिशन को सात स्तंभों में बांटा गया है, जैसे इंडियाAI कंप्यूट क्षमता, इंडियाAI इनोवेशन सेंटर, इंडियाAI एप्लिकेशन डेवलपमेंट इनिशिएटिव, इंडियाएआई स्टार्टअप फाइनेंसिंग, इंडियाएआई फ्यूचरस्किल्स, इंडियाएआई डेटासेट प्लेटफॉर्म और सुरक्षित एवं विश्वसनीय एआई.

केंद्रीय उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “हम हरियाणा में टेक्नोलॉजी के विकास के लिए इन स्तंभों के तहत काम कर रहे हैं.”


ये भी पढ़ें: खरीफ फसलों की बुवाई का कुल क्षेत्रफल 708 लाख हेक्टेयर के पार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago