देश

हमारी सरकार के एक दशक में भारत ‘कमजोर पांच’ से टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ: पीएम मोदी

Banking Reforms in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 2014 से पहले ‘कमजोर पांच’ अर्थव्यवस्था वाले देश से भारत पिछले एक दशक में सरकार द्वारा किए गए विभिन्न क्षेत्रों के सुधारों के कारण दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभरा है.

बैंकिंग क्षेत्र में हुए सुधारों की सराहना करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण इस तर्क के साथ किया गया था कि बैंकिंग को गरीबों तक पहुंचना चाहिए. लेकिन, बैंक गरीबों से दूर होते गए.

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “2014 में जब हम सत्ता में आए, तब भारत की आधी आबादी के पास बैंक खाता नहीं था. हमने बैंकिंग प्रणाली का लोकतंत्रीकरण किया और मिशन मोड में 50 करोड़ से ज्यादा जन-धन खाते खोले. हम बैंकिंग क्षेत्र में सुधार लाए.”

उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन ने भारत को वित्त के मामले में सबसे समावेशी देशों में से एक बना दिया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आयकर और जीएसटी सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि इन सुधारों से 2.5 लाख करोड़ रुपए की बचत सुनिश्चित है. जीएसटी की वजह से त्योहारी सीजन में बिक्री ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जीएसटी सुधारों से कीमतें कम हुई हैं, ऋण प्रवाह सुचारू हुआ है, कर व्युत्क्रमण संबंधी मुद्दों का समाधान हुआ है और विवादों में कमी आई है, जिससे अंततः उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लागत में कमी आई है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सरकारी कंपनी बीएसएनएल के बदलाव की तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत उन टॉप 5 देशों में शामिल है, जिनके पास अपनी 4जी तकनीक है. इस स्वदेशी 4जी तकनीक, जिसे भारत टेलीकॉम स्टैक कहा जाता है, को बीएसएनएल के लगभग 1 लाख टावरों पर इस्तेमाल किया गया है. इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर हुई है और ब्रॉडबैंड का दायरा बढ़ा है. यह तकनीक अब वैश्विक निर्यात के लिए भी तैयार है.

पीएम मोदी ने यूपीआई की सफलता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत ने सबको गलत साबित किया और आज दुनिया के 50% डिजिटल लेनदेन भारत में होते हैं. यूपीआई ने वैश्विक डिजिटल भुगतान बाजार में अपनी मजबूत जगह बनाई है.

यह भी पढ़िए:खात्‍मे की ओर माओवाद: बस्तर में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण हुआ, 405 नक्सलियों ने डाले हथियार

Also Follow Bharat Express on Youtube

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

30 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

45 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago