देश

भारत-सऊदी अरब का संयुक्त नौसेना अभ्यास सफलतापूर्वक खत्म, INS तरकश-सुभद्रा कार्यक्रम में हुईं थीं शामिल

भारत-सऊदी संयुक्त नौसेना अभ्यास अल मोहम्मद अल हिंदी 23 का दूसरा संस्करण गुरुवार को संपन्न हुआ. रियाद में भारतीय दूतावास के एक ट्वीट के अनुसार, पांच दिवसीय अभ्यास भारतीय नौसेना के विमान डोर्नियर और सऊदी वायु घटक ने भाग लिया. भारतीय नौसेना ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि आईएनएस तरकश और आईएनएस सुभद्रा और आईएन डोर्नियर, समुद्री गश्ती विमान 21 मई 2023 को द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास अल मोहम्मद अल हिंदी 23 के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए अल जुबैल  सऊदी अरब पहुंचे.

भारत की तरफ से यह विमान हुए शामिल
भारतीय नौसेना ने बताया कि भारत के पक्ष से आईएनएस तरकश, सुभद्रा और डोर्नियर समुद्री विमान ने अभ्यास किया. जबकि सऊदी की तरफ से एचएमएस बद्र, अब्दुल अजीज, एमएच 60 आर हेलो और यूएवी शामिल हुईं. जिसमें तीन दिनों तक चले अभ्यास कार्यक्रम में समुद्री कार्रवाई का बेहतर नजारा देखा गया. स्टीम पास्ट के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.

इसे भी पढ़ें: Global Rankings: इंटरनेशनल रैंकिग एजेंसियों पर भारत ने अपनाया कड़ा रुख, पीएम सलाहकार बोले- फंडिंग एजेंसियां दुनिया में अपना एजेंडा चलानी चाहती हैं

अल-मोहम्मद अल-हिंदी
नौसेना अभ्यास का दूसरा संस्करण, अल-मोहम्मद अल-हिंदी 2023, पोर्ट अल-जुबैल में आईएनएस तरकश और आईएनएस सुभद्रा के आगमन के साथ शुरू हुआ. इस अभ्यास में भारतीय और सऊदी अरब की नौसेनाओं द्वारा भूमि और समुद्र में आयोजित संयुक्त अभ्यासों की एक श्रृंखला शामिल की गई. इस सहयोग का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना, सूचना साझाकरण को बढ़ावा देना और दोनों नौसेना बलों के बीच अधिक अंतःक्रियाशीलता को बढ़ावा देना है.
दरअसल दोनों देशों के बीच सहयोग अरब सागर और खाड़ी क्षेत्र में क्षेत्रीय स्थिरता में योगदान देने का काम करता है. अल-एमओएचईडी अल-हिंदी 2023 नौसैनिक अभ्यास विश्वास निर्माण,  रक्षा सहयोग बढ़ाना नौसेना अभ्यास का दूसरा संस्करण, अल-मोहम्मद अल-हिंदी 2023, पोर्ट अल-जुबैल में आईएनएस तरकश और आईएनएस सुभद्रा के आगमन के साथ शुरू हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Amzad khan

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

14 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

25 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

36 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

45 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago