वीडियो ग्रैब
विजय श्रीवास्तव
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. जिले के एक गांव में एक युवक को अपनी मर्जी से जीवन साथी चुनने पर जूते-चप्पलों की माला पहना दी गई. गांव के लोगों ने न केवल युवक को जूते-चप्पल की माला पहनाई बल्कि उसे पूरे गांव में घुमाया और जमकर पीटा. इस दौरान महिलाओं ने युवक की चप्पलों से पिटाई की. इस पिटाई में बच्चों को भी शामिल किया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
मामला बदायूं जिले के दुगरैया गांव का है. यहां के रहने वाले एक युवक को गांव की ही लड़की से प्यार हो गया था. वह लड़की भी उससे प्यार करने लगी थी. दोनों के बीच ये प्यार-मोहब्बत कई दिनों तक गांव के लोगों से छुप-छुपाकर चलती रही. इसके बाद दोनों ने शादी करने की ठान ली. इसके बाद दोनों ने प्लान बनाया और फिर युवक अपने साथ युवती को भगा ले गया. इसके बाद गांववालों के साथ मिलकर लड़की के परिजनों ने झूठ बोलकर लड़की को गांव में वापस बुला लिया और कहा कि उसकी शादी युवक से करा दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: “ये तानाशाही है…पहलवानों के धरने को कमजोर करना चाहती है सरकार”, बोले नजरबंद सपा विधायक अतुल प्रधान
युवक और युवती दोनों को परिजनों व गांव के लोगों की बातों पर भरोसा हो गया. बताया जा रहा है कि जैसे ही युवक युवती को लेकर गांव पहुंचा, उसको घेरकर गांव वालों ने पहले जमकर पिटाई की. इसके बाद उसको जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि गांव के लोग युवक को जूते व चप्पलों की माला पहनाकर पीटते हुए पूरे गांव में घुमा रहे हैं. इस भीड़ में महिलाएं भी शामिल हैं और युवक को चप्पलों से पीट रही हैं. वहीं बच्चे भी युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों की तलाश कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…