दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
By Shubhra Rai
Photo- IndianPremierLeague (@IPL) /Twitter
RR star replaces Ruturaj Gaikwad: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ ब्लॉकबस्टर क्लैश से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह भारत की स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में IPL स्टार यशस्वी जायसवाल को मौका मिला है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अगले महीने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी.
स्टैंडबाई ओपनर के रूप में यशस्वी लेंगे ऋतुराज की जगह
मुंबई के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए भारत टीम में स्टैंड-बाय ओपनर के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह लेंगे. ऋतुराज ने बीसीसीआई को बताया है कि वह 3-4 जून को शादी करेंगे.
ये भी पढ़ें: GT vs CSK, IPL 2023 Final: माही का ‘पंजा’ या हार्दिक का ‘डबल वार’, किसके सिर पर सजेगा चैंपियन का ताज?
जल्द यूके रवाना होंगे यशस्वी जायसवाल
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि टीम प्रबंधन ने जायसवाल को प्रैक्टिस शुरू करने के लिए कहा है और युवा सलामी बल्लेबाज के पास पहले से ही यूके का वीजा है, वह कुछ दिनों में लंदन के लिए उड़ान भरेंगे. रोहित-शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 7 जून से लंदन के ओवल में डब्ल्यूटीसी फाइनल में पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी.
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, वह (जायसवाल) भारतीय टीम में शामिल होंगे क्योंकि गायकवाड़ ने हमें सूचित किया है कि वह अपनी शादी के कारण जाने में सक्षम नहीं हैं. वह 5 जून के बाद टीम में शामिल हो सकेंगे. (लेकिन) कोच राहुल द्रविड़ ने चयनकर्ताओं से रिप्लेसमेंट के लिए कहा. इसलिए, जायसवाल अब जल्द ही लंदन के लिए उड़ान भरेंगे. इस बीच, कप्तान रोहित शर्मा और बैक-अप विकेटकीपर इशान किशन लंदन के लिए रवाना होंगे. वहीं, सूर्यकुमार यादव 30 मई को रवाना होंगे.
मोहम्मद शमी, शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी रविवार को आईपीएल फाइनल खेलने के बाद लंदन जाएंगे. भारतीय टीम अलग-अलग लंदन के लिए रवाना हो गई है और जो पहले से ही वहां हैं उन्होंने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और अन्य सहायक कर्मचारियों की निगरानी में प्रशिक्षण शुरू कर दिया है.
–आईएएनएस
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…