Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“आपकी सेवा भावना हम सबके लिए प्रेरणा”… संसद शीतकालीन सत्र के पहले दिन PM मोदी ने राज्यसभा सभापति को दी शुभकामनाएं

PM Modi Rajya Sabha Speech: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा सभापति को बधाई दी. उन्होंने कहा कि चेयरमैन की सेवा भावना और सरलता हम सबके लिए प्रेरणा है और सदन की गरिमा बनाए रखी जाएगी.

PM Modi Rajya Sabha Speech: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है और पहले दिन पीएम मोदी ने राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह सत्र सभी सदस्यों के लिए गर्व का पल है और सभापति का स्वागत करना भी गर्व की बात है. पीएम मोदी ने उन्हें दिल से बधाई और शुभकामनाएं दीं.

राज्यसभा की गरिमा पर जोर

इस दौरान पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि सदन में बैठे सभी सदस्य राज्यसभा की गरिमा को बनाए रखेंगे और सभापति की गरिमा का भी ध्यान रखेंगे. उन्होंने कहा कि चेयरमैन एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया है. राजनीति उनकी यात्रा का एक हिस्सा रही है लेकिन असली पहचान समाज सेवा ही रही है.

समाज सेवा की मिसाल

इसी कड़ी में पीएम मोदी ने कहा कि चेयरमैन की सेवा भावना हम सभी के लिए प्रेरणा है. उन्होंने झारखंड में आदिवासी समुदायों के साथ उनके जुड़ाव का जिक्र किया. पीएम मोदी ने बताया कि चेयरमैन छोटे-छोटे गांवों में जाते थे, वहां रुकते थे और लोगों से सीधे जुड़ते थे. झारखंड के मुख्यमंत्री भी गर्व से उनकी इस सेवा भावना का जिक्र करते थे.

प्रोटोकॉल पर क्या बोले पीएम?

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कई लोग अपने पद का बोझ महसूस करते हैं और प्रोटोकॉल से दब जाते हैं लेकिन चेयरमैन का प्रोटोकॉल से कोई लेना-देना नहीं रहा. उन्होंने हमेशा सरलता और सेना को प्राथमिकता दी है. गवर्नर रहते हुए भी उन्होंने समाज की सेवा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

ये भी पढ़ें-“ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए”… शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज

पीएम मोदी ने शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर राज्यसभा सभापति की सेवा भावना और सरलता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी जीवन यात्रा सभी के लिए मार्गदर्शक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सत्र देश की प्रगति में नई ऊर्जा भरेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital