MLA Rajeshwar Singh: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी के बीच सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सपा प्रमुख के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था जैसे गंभीर विषय पर बिना वैश्विक परिप्रेक्ष्य को समझे टिप्पणी करना न केवल हास्यास्पद है, बल्कि यह बौद्धिक सतहीपन को भी उजागर करता है.
विधायक डॉ. सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिनकी राजनीति तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास और परिवारवाद पर आधारित रही हो, उनके द्वारा नैतिकता और अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाना अपने आप में विरोधाभासी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को राजनीतिक चश्मे से नहीं, बल्कि ठोस आंकड़ों के आधार पर समझा जाना चाहिए.
डॉ. सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती के पक्ष में कई प्रमुख आंकड़े पेश किए. उनके अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बताया है. उन्होंने कहा कि भारत तेजी से 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
वैश्विक स्तर पर मंदी, युद्ध और सप्लाई चेन संकट जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने अपनी विकास दर को मजबूत बनाए रखा है. रिकॉर्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) तेजी से विस्तार करती डिजिटल अर्थव्यवस्था और बड़े पैमाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश इस प्रगति के प्रमुख संकेतक हैं.
विधायक राजेश्वर सिंह ने बताया कि साल 2004 से 2014 के बीच (UPA शासनकाल) भारत में लगभग 266 बिलियन डॉलर का FDI आया, जबकि 2014 से 2024 के बीच (NDA शासनकाल) यह बढ़कर करीब 740 बिलियन डॉलर हो गया.
उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया के शीर्ष 5 FDI गंतव्यों में शामिल है, जबकि पहले यह शीर्ष 8 में भी नहीं था.
ये भी पढ़ें- अमित शाह ने कम्युनिस्टों को बताया देश के लिए खतरनाक, बोले- ये आजादी के खिलाफ थे, 1962 में चीन का भी पक्ष लिया
विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि साल 2004 से 2014 के बीच विदेशी मुद्रा भंडार 113 अरब डॉलर से बढ़कर 304 अरब डॉलर हो गया. वहीं 2014 से 2024 के बीच यह बढ़कर लगभग 650 अरब डॉलर तक पहुंच गया.
उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी जैसी अभूतपूर्व चुनौतियों के बावजूद यह वृद्धि भारत की आर्थिक स्थिरता को दर्शाती है.
विधायक डॉ. सिंह ने बताया कि साल 2014 में भारत के पास 557 टन सोना था. जो 2026 तक बढ़कर 800 टन से अधिक हो चुका है. उन्होंने इसे आर्थिक सुरक्षा और दीर्घकालिक स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.
विधायक राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उस दौर में उत्तर प्रदेश गुंडाराज और अराजकता का पर्याय बन गया था. व्यापारी और निवेशक भय के माहौल में काम करने को मजबूर थे, जबकि भ्रष्टाचार और परिवारवाद व्यवस्था पर हावी थे.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग कभी अंधविश्वास के चलते नोएडा जाने से बचते थे, वही आज अर्थव्यवस्था और नैतिकता पर प्रवचन दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- ईरान पर होगा परमाणु हमला! UN प्रतिनिधि का दावा- ईरान पर एटम बम गिराने की तैयारी में अमेरिका-इजरायल
अपने बयान के अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज भारत और उत्तर प्रदेश विकास, निवेश और सुशासन के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता अब भ्रम या राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से प्रभावित नहीं होती, बल्कि ठोस तथ्यों और विकास के आधार पर अपना निर्णय लेती है.
-भारत एक्सप्रेस
FIRST SPRING CENSUS OF INDIA: मोदी सरकार ने देश में पहली बार प्राकृतिक झरनों (Springs)…
Israel Plane Hijack: इजराइल के विमान हाईजैक की खबर में अब एक चौंकाने वाला मोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…
Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…