Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi Gujarat Visit: PM मोदी ने वाव-थराड़ में किया 20,000 Cr+ के प्रोजेक्‍ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात के वाव-थराड़ में भव्य स्वागत किया गया. उन्‍होंने यहां 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया. सड़क, रेल, बिजली और शहरी विकास परियोजनाएं शुरू कराईं.

PM Modi
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ahmedabad Dholera Expressway open: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात के वाव-थराड़ पहुंचे. यहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, नेता और कार्यकर्ता उन्हें देखने के लिए जमा हुए. पूरा इलाका उत्साह से भरा दिखा. प्रधानमंत्री का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने वाव-थराड़ में 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया. इन परियोजनाओं में सड़क, रेलवे, बिजली, शहरी विकास, स्वास्थ्य, पानी आपूर्ति और आदिवासी विकास जैसे क्षेत्र शामिल हैं. इन कार्यों से गुजरात के विकास को नई गति मिलेगी.

खवड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क बना

प्रधानमंत्री मोदी ने खवड़ा में बन रहे दुनिया के सबसे बड़े हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण बिजली परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया. इनकी कुल लागत 3,645 करोड़ रुपये है. ये परियोजनाएं हजारों मेगावाट हरित ऊर्जा को राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ेंगी. इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी.

सड़क, रेल और अन्य बड़े प्रोजेक्ट

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के तहत इडर-बाडोली बायपास और धोलावीरा-मौवाना-वौवा-सांतलपुर सड़क खंड जैसे प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हुआ. अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे के चार पैकेज भी शुरू किए गए. रेलवे क्षेत्र में हिम्मतनगर-खेडब्रह्मा ब्रॉड गेज लाइन और अन्य डबलिंग प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन हुआ. गुजरात सरकार की तरफ से शहरी विकास, पानी और स्वास्थ्य क्षेत्र में 8,886 करोड़ रुपये के काम शुरू किए गए.

ग्रामीण आवास योजना के तहत घर सौंपे

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पूरे गुजरात में 38,949 परिवारों को घर सौंपे. यह कार्यक्रम 34 जिलों में चलाया गया. इससे ग्रामीण इलाकों के गरीब परिवारों को अपना घर मिलने का सपना पूरा हुआ.

गुजरात के हर कोने में तेज विकास

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात के हर क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं. ये परियोजनाएं रोजगार बढ़ाएंगी और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगी.

PM मोदी का कोबा तीर्थ में बड़ा एलान: ‘ज्ञान भारतम मिशन’ से सुरक्षित होगी प्राचीन विरासत; पिछली सरकारों पर साधा निशाना



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital