India Startups Growth: पीएम मोदी ने साफ कहा है कि भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने की राह में स्टार्टअप्स की भूमिका बेहद अहम है. EaseMyTrip के सह‑संस्थापक रिकांत पिट्टी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सरकार स्टार्टअप्स को मजबूत आधार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
स्टार्टअप्स की जबरदस्त बढ़त
रिकांत पिट्टी ने बताया कि 2018 में भारत में सिर्फ 450 स्टार्टअप्स रजिस्टर्ड थे, जबकि आज यह संख्या एक लाख से ज्यादा हो चुकी है. उन्होंने इस तेजी का श्रेय 2015 में शुरू हुई ‘डिजिटल इंडिया’ पहल और ‘भारतनेट’ जैसी योजनाओं को दिया, जिनसे इंटरनेट और डिजिटल लेन‑देन का दायरा गांव‑गांव तक फैल गया.
पीएम मोदी ने दोहराया कि सरकार का मकसद सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों में भी नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है. उनका कहना है कि यह रणनीति भारत की दीर्घकालिक विकास योजना का हिस्सा है, जिससे युवाओं को अपने विचारों को हकीकत में बदलने का मौका मिलेगा.
आज भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क्स में शामिल है. डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुकूल नीतियों और युवाओं की ऊर्जा ने इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. करीब एक लाख स्टार्ट‑अप्स यात्रा, फिनटेक, शिक्षा, स्वास्थ्य और ई‑कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में नवाचार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-संसद में वंदे मातरम और चुनाव सुधार पर गरमा-गरमी, राहुल गांधी के हमले पर अमित शाह का आज पलटवार
सरकार के आश्वासन और सहयोग से युवा उद्यमियों का आत्मविश्वास बढ़ा है. पीएम मोदी का संदेश इस बात का संकेत है कि आने वाले दशकों में स्टार्टअप्स भारत की आर्थिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…
Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…
Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…
बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…
Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…
Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…