भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाली सभी डाक और पार्सल सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने 3 मई 2025 को जारी एक सार्वजनिक नोटिस में यह जानकारी दी.
नोटिस के अनुसार, हवाई और सतह मार्गों के माध्यम से पाकिस्तान से आने वाली सभी श्रेणियों की डाक और पार्सल का आदान-प्रदान बंद कर दिया गया है.
यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच लिया गया है, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी.
नोटिस में सभी सर्किल प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे इस फैसले को लागू करें और इसे इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर अपलोड करें. यह निर्णय भारत-पाकिस्तान संबंधों में एक और सख्त कदम के रूप में देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी लड़की से गुपचुप निकाह और वीज़ा उल्लंघन के चलते CRPF जवान सेवा से बर्खास्त, छिपाई थी जानकारी
-भारत एक्सप्रेस
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…
भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…
महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…
चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…
Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…