पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की शुक्रवार को चीनी राजदूत जियांग जैडॉन्ग के साथ मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर विस्तार से चर्चा की.
चीनी राजदूत ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने और मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने की अपील की. चीन ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. चीन ने इस हमले की कड़ी निंदा की थी. शहबाज शरीफ ने चीन के इस रुख की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है.
इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ फोन पर बातचीत की थी और उन्हें क्षेत्रीय हालात की जानकारी दी थी.
ये भी पढ़ें: दुनिया की 5वीं सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा: Mount Makalu फतह कर ITBP ने रचा इतिहास, अन्नपूर्णा पर भी सफल चढ़ाई
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…