देश

गुजरात में पकड़े गए 3 पाकिस्तानी, राजकोट पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच-पड़ताल

Pakistani Caught in India: राजकोट पुलिस ने 3 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर जाँच शुरू की है. पकड़े गए लोगो में ये शामिल हैं-

  • 50 वर्षीय रिज़वाना
  • 29 वर्षीय जिशान, रिज़वाना का बेटा
  • 2 वर्षीय जिशान का बेटा

रिजवाना और मुनाफ की मुलाकात कराची में हुई थी, जब राजकोट जिले का मुनाफ टाटारिया 1992 में वर्क परमिट पर कराची गया था. तब, दोनों ने पाकिस्तान में शादी कर ली थी और उन्हें संतान के तौर पर जीशान का जन्म हुआ, 1994 में मुनाफ राजकोट वापस लौट आया था, 30 जुलाई 1999 रिजवाना अपने बेटे जीशान के साथ पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ भारतीय वीजा पर राजकोट पहुंची और फिर कभी वापस लौटी ही नहीं.

भारत में अवैध तौर पर रहते होने के बावजूद रिजवाना ने अपने बेटे जीशान की शादी 2021 में कराई, जिसे एक बेटा 10 सितंबर 2022 को हुआ.

अब इन तीनों की जानकारी जैसे ही राजकोट पुलिस को मिली राजकोट LCB ने तीनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया इनसे रिजवाना और जीशान के पाकिस्तानी पासपोर्ट और एक्सपायर वीजा तक बरामद हुए है, अब पुलिस जांच में जुटी है कि उनके साथ कोई और आया था या नहीं और पाकिस्तान के कराची से क्या किसी साजिश के तहत भारतीय मूल के मुनाफ के साथ शादी कर भारत पहुंचकर राजकोट जिले में अवैध तौर पर रह रही थी या नहीं.

ये भी पढ़ें: 2024 श्रीनगर संडे मार्केट ग्रेनेड हमले में NIA ने तीन ISIS/ISJK से जुड़े आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

  • भारत एक्सप्रेस ब्यूरो रिपोर्ट
Bharat Express Desk

Recent Posts

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

13 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

29 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

33 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

38 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

45 minutes ago